मण्डला 9 अप्रैल 2021
जिला क्षय अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम एवं टीबी जन आंदोलन के तहत आज 9 अप्रैल 2021 को हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर (एच.डब्ल्यू.सी.) खम्हरिया ब्लॉक निवास तथा एच.डब्ल्यू.सी. हीरापुर, रैवाड़ा एवं लुटमरा ब्लॉक नैनपुर में क्षय उन्मूलन कार्यक्रम से संबंधित गतिविधि एवं निक्षय दिवस का आयोजन किया गया। उक्त गतिविधि में उपस्थित आमजनों, टीबी चेम्पियन्स को एनटीईपी स्टॉफ, एच.डब्ल्यू.सी. में कार्यरत् सी.एच.ओ. व उपस्थित स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा टीबी बीमारी एवं एनटीईपी कार्यक्रम के तहत टीबी मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं एवं कोविड-19 के संबंध में आवश्यक जानकारियॉ दी गई, साथ ही ऐसे टीबी मरीज जोकि टीबी का उपचार लेकर पूर्णतः स्वस्थ्य हो चुके हैं उनके अनुभवों को भी साझा किया गया।
गतिविधियों का संचालन ब्लॉक निवास के एच.डब्ल्यू.सी. खम्हरिया से सीएचओ सुमित सूर्यवंशी ए.एन.एम. अनुसुईया उइके, ब्लॉक नैनपुर से एस.टी.एस. राजेश चोटिल एस.टी.एल.एस. भूपेन्द्र सिंह ठाकुर, सीएचओ हीरापुर पूर्णिमा कामरे, सीएचओ रैवाड़ा एकता यादव, सीएचओ लुटमरा अंजली पटेल एवं अन्य स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया।




No comments:
Post a Comment