मण्डला 8 अप्रैल 2021
स्वामित्व योजना के तहत् जिले में सर्वे कार्य जारी है। ड्रोन के माध्यम से किए जा रहे सर्वेक्षण का उद्देश्य नक्शे के आधार पर संपत्ति के मालिकाना हक का सरकारी दस्तावेज तैयार करना है। गाँव की आबादी का नक्शा तैयार करने का काम ड्रोन कैमरे के माध्यम से किया जा रहा है। इस योजना से जहाँ ग्रामीण लोगों की संपत्ति का सरकारी रिकार्ड तैयार होगा, वहीं ग्राम पंचायतों को संपत्तियों की स्पष्ट और सटीक जानकारी उपलब्ध होगी। आबादी सर्वेक्षण से ग्रामीण रहवासियों को अपनी संपत्ति के हक का सरकारी दस्तावेज उपलब्ध होने से उन्हें अपनी संपत्ति बेचने में भी आसानी होगी और वे बैंक से ऋण प्राप्त करने की सुविधा का लाभ भी ले सकेंगे। सर्वेक्षण कार्य के तहत् 7 अप्रैल को ग्राम जमुनियाँ में ड्रोन के माध्यम से आबादी सर्वेक्षण का कार्य किया गया। इसी प्रकार 8 अप्रैल को ग्राम ओरिया एवं चिटोरा में आबादी सर्वेक्षण का कार्य किया गया।

No comments:
Post a Comment