BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
राज्यसभा सांसद श्रीमती उईके की अध्यक्षता में पौंड़ी में कार्यक्रम आयोजित - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Thursday, April 8, 2021

राज्यसभा सांसद श्रीमती उईके की अध्यक्षता में पौंड़ी में कार्यक्रम आयोजित





मुख्यमंत्री श्री चौहान ने किया एमएसएमई इकाईयों का शुभारंभ




मण्डला 8 अप्रैल 2021



मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में 8 अप्रैल को सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के द्वारा प्रदेश की सभी जिलों में 1891 एमएसएमई इकाईयों का वर्चुअल शुभारम्भ किया गया। मुख्यमंत्री श्री चौहान के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। राज्यसभा सांसद श्रीमती संपतिया उईके की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कार्यक्रम ग्राम पौंड़ी महाराजपुर में आयोजित किया गया है।

श्रीमति उईके द्वारा कार्यक्रम का शुभारम्भ सरस्वती पूजन एवं 5 कन्याओं के पूजन के साथ किया गया। इस दौरान उन्हांेने कन्याओं को उपहार भी प्रदान किया। इस पूजन से ’’बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ’’ का संदेश भी दिया गया। श्रीमति संपतिया उईके ने उपस्थित उद्योगपतियों से भी संवाद किया गया, उन्होंने उद्योगपतियों की समस्याओं के निराकरण हेतु जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों से सहयोग प्राप्त करते हुये समस्याओं के निराकरण हेतु आश्वस्त किया। दिनेश मर्सकोले ने कार्यक्रम के संदर्भ में उपस्थित अतिथियों एवं उद्योगपतियों को संक्षिप्त जानकारी दी। कार्यक्रम हेतु जिला स्तर पर चयनित 3 इकाईयों मे. सिद्धीविनायक इण्डस्ट्रीज प्रोपा0 शोमिल रावत (आटा निर्माण) मे. कमला इण्डस्ट्रीज प्रोपा0 गायत्री साहू (चना मुरमुरा निर्माण) एवं मे. ज्योति मिनी राईस मिल प्रोपा0 ज्योति वीरानी (राईस मिलिंग) का सांकेतिक शुभारम्भ किया गया।

इस कार्यक्रम में उपस्थित व्यापारी संघ के प्रतिनिधियों द्वारा संवाद में औद्योगिक समस्याओं से अवगत कराया गया। रीतेश अग्रवाल लघु उद्योग भारतीय जिला संयोजक द्वारा औद्योगिक क्षेत्र देवदरा हेतु पृथक से विद्युत व्यवस्था हेतु फीडर, नो एण्ट्री समय समाप्ति हेतु एवं प्रकाश जायसवाल द्वारा मण्डला जिले हेतु स्थानीय औद्योगिक क्षेत्र रेल्वेे लाईन से नजदीक आवंटित किये जाने हेतु विशेष उल्लेख किया गया। इस कार्यक्रम में दीपक ब्रजपुरिया (अध्यक्ष, माहिष्मती उद्योग संघ), अनिल वीरानी (अध्यक्ष राईस मिल एसोशियेशन) धीरज अग्रवाल (चार्टड एकाउन्टेन्ट) नितिन रावत, अजय साहू, सुरेन्द्र पमनानी, मों0 शाहीद आदि उद्योगपति, अनुविभागीय अधिकारी मण्डला पुष्पेन्द्र अहके, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र मण्डला के अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment