स्वामित्व योजना अंतर्गत
मण्डला 9 अप्रैल 2021
प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना अंतर्गत जिले में सर्वे ऑफ इंडिया एवं राजस्व विभाग के संयुक्त कार्यक्रम से आबादी सर्वेक्षण का कार्य जारी है। आबादी सर्वे के क्रम में जिले के नारायणगंज तहसील के क्षेत्रान्तर्गत राजस्व निरीक्षक मंडल भावल के ग्राम लालीपुर भावल गुजरसानी हर्राटिकुर बीजेगाव मे सर्वे ऑफ इंडिया की टीम द्वारा ग्रामों में जाकर ड्रोन के माध्यम से सर्वे किया गया। सर्वे के दौरान अधीक्षक भू-अभिलेख आरके खम्परिया, तहसीलदार नारायणगंज अनिल जैन, राजस्व निरीक्षक टीएल धुर्वे एवं डीएल परते तथा हल्का पटवारी नीरज वरकड़े एवं पूर्णिमा उइके एवं समस्त संबंधित उपस्थित रहे। सर्वे ऑफ इंडिया की टीम में आरएस राजपूत व मोहित बहुगुड़ा द्वारा सफलतापूर्वक ड्रोन कैमरा से आबादी क्षेत्र का नक्शा बनाया गया।



No comments:
Post a Comment