BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मण्डला: राष्ट्रीय मीन्स कम मेरिट छात्रवृति के लिए 15 अप्रैल अंतिम तिथि... चयन परीक्षा 2 मई दिन रविवार को - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Friday, April 9, 2021

मण्डला: राष्ट्रीय मीन्स कम मेरिट छात्रवृति के लिए 15 अप्रैल अंतिम तिथि... चयन परीक्षा 2 मई दिन रविवार को

मण्डला 9 अप्रैल 2021

जिला शिक्षा अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय मीन्स कम मेरिट छात्रवृत्ति हेतु चयन परीक्षा के लिये आनलाईन के माध्यम से आवेदन करने की अंतिम तिथि में 15 अप्रैल 2021 निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि केवल शासकीय, शासकीय अनुदान प्राप्त, स्थानीय निकायों द्धारा संचालित विद्यालयों में वर्ष 2020-21 में कक्षा आठवीं में नियमित रूप से अध्ययनरत् ऐसे विद्यार्थी ही इस परीक्षा हेतु पात्र होंगे जिन्होंने कक्षा सातवीं में कम से कम सी ग्रेड प्राप्त किया हो तथा उनके अभिभावकों की सकल वार्षिक आय रूपये एक लाख पचास हजार से अधिक नहीं हो। इस परीक्षा हेतु कोई निर्धारित पाठयक्रम नहीं है। प्रश्नों का स्तर कक्षा सातवीं एवं आठवीं की परीक्षा के समान होगा। परीक्षा के लिये कोई शुल्क देय नहीं है। चयन परीक्षा हिन्दी एवं अंग्रेजी दोनों माध्यम से होगी।

 

जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि मध्यप्रदेश राज्य द्धारा निर्धारित कोटा अनुसार जिलेवार आरक्षण का प्रावधान होगा। चयन परीक्षा दिनांक 02 मई 2021 रविवार को आयोजित की जायेगी। आवेदन पत्र केवल आनलाईन के माध्यम से ही किये जाने का प्रावधान होगा। परीक्षा कक्ष में किसी भी प्रकार की किताब या कापी, सेल्युलर, मोबाइल फोन, केलकुलेटर, लाग टेबल्स, नकल पर्चा किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रोनिक यंत्र आदि का उपयोग पूर्णतः वर्जित रहेगा। सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ रहेंगे। इस परीक्षा में कोई ऋणात्मक अंक नहीं होंगे। चयन परीक्षा सम्बंधी विस्तृत विवरण एमपी आनलाईन की वेबसाईट से प्राप्त किया जा सकता है। इस हेतु जिला शिक्षा अधिकारी द्धारा सर्व सम्बंधित प्रधानाध्यापक एवं प्राचार्यो को निर्देशित किया गया है कि वे अधिक से अधिक छात्रों को आवेदन करने हेतु प्रोत्साहित किया जाना सुनिश्चित करें ताकि शासन की महत्वाकांक्षी योजना को बेहतर ढंग से क्रियान्वित कराया जा सके।

No comments:

Post a Comment