BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
जागृति युवा संस्थान जामगाँव के स्वयं सेवकों के द्वारा गाँव-गाँव में किया गया 4800 मॉस्क का वितरण - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Thursday, April 29, 2021

जागृति युवा संस्थान जामगाँव के स्वयं सेवकों के द्वारा गाँव-गाँव में किया गया 4800 मॉस्क का वितरण



मण्डला 29 अप्रैल 2021





 

जन अभियान परिषद् की नवांकुर संस्था नैनपुर जनपद पंचायत क्षैत्र के अंतर्गत स्वैच्छिक समाज सेवी संस्था ’जागृति युवा संस्थान’ जामगाँव के स्वयंसेवकों के द्वारा वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर संस्थान के सचिव संतकुमार ठाकुर के मार्गदर्शन में ग्रामीण अंचलों में निःशुल्क मॉस्क का वितरण किया जा रहा है। इसी के साथ जनसमुदाय को लगातार कोरोना से बचाव के बारे में जागरूक किया जा रहा है। समिति के स्वयंसेवकों के द्वारा दुकानदारों, छात्र-छात्राओं, कम्प्यूटर आपरेटरौं को निःशुल्क मॉस्क का वितरण किया जा रहा है। मैं कोरोना वालंटियर अभियान के तहत दो गज की दूरी और मॉस्क है जीवन के लिए जरूरी जैसे ध्येय को सामने रख मानव सेवा ही माधव सेवा है, की विचारधारा के आधार पर निरन्तर गाँव-गाँव इस वैश्विक महामारी कोरोना के संक्रमण से बचाव को लेकर जागरूक किया जा रहा है। समिति ने अब तक लगभग 48 से अधिक मॉस्क का निःशुल्क वितरण किया है। समिति के सदस्य समझाईश देते हैं कि अगर किसी भी प्रकार का वायरल बुखार, खाँसी, सर्दी और टाईफाईड जैसे लक्षण दिखाई देने पर तत्काल समीपस्थ शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नैनपुर में जाकर समुचित इलाज कराये और जाँच करवाने का आव्हान किया जा रहा है। जागृति युवा संस्थान एक स्वैच्छिक समाज सेवी संस्था है जो लगातार इस आपदा की घड़ी में अपने स्वयं-सेवकों के साथ लगातार जागरूकता अभियान के अलावा लोगों को मॉस्क का वितरण कर गम्भीर बीमारियों से ग्रसित लोगों को शासकीय स्वास्थ्य केन्द्र नैनपुर में ले जाकर उपचार करवाने का पुनीत कार्य भी किया जा रहा है। इस पुनीत कार्य मैं युवा स्वयं सेवकों की एक अच्छी टीम निःस्वार्थ भाव से मानव सेवा के प्रति समर्पित भाव से लगी हुई है। जागृति युवा संस्थान जामगांव के सदस्य कहते हैं कि आपदा की इस घड़ी में हम सभी लोग कर्तव्य निष्ठा और व्यक्तिगत जिम्मेदारी के साथ जन जागरूकता का यह कार्य कर रहे हैं और आम जनों को इस परेशानी से निकलने तक लगातार करते रहेंगे।

No comments:

Post a Comment