BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
रोको-टोको अभियान के तहत् चालानी कार्यवाही जारी - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Monday, April 5, 2021

रोको-टोको अभियान के तहत् चालानी कार्यवाही जारी




मण्डला 5 अप्रैल 2021

जिला प्रशासन द्वारा कोरोना से बचाव के लिए शासन से जारी दिशा-निर्देशों का पालन कराने के उद्देश्य से ग्राम से लेकर जनपद एवं अनुविभाग स्तर पर रोको-टोको अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत लोगों को कोरोना से बचाव के लिए दिशा-निर्देशों के पालन की समझाईश दी जाती है। साथ ही दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर नियमानुसार चालानी कार्यवाही भी सुनिश्चित की जाती है। इसी क्रम में 4 अप्रैल को बम्हनी बंजर में कोरोना से बचाव के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने पर 37 व्यक्तियों पर 1850 रूपए का जुर्माना वसूला गया। इसी प्रकार निवास तहसील के अंतर्गत मॉस्क का वितरण भी सुनिश्चित किया गया तथा दुकानों में सोशल डिस्टेसिंग का पालन कराने की कार्यवाही भी सुनिश्चित की गई।


No comments:

Post a Comment