BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
उपार्जन केन्द्रों पर अवैध बिक्री की रोकथाम के लिए दल गठित..... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Monday, April 5, 2021

उपार्जन केन्द्रों पर अवैध बिक्री की रोकथाम के लिए दल गठित.....



मण्डला 5 अप्रैल 2021

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने मध्यप्रदेश शासन खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण के निर्देशानुसार रबी उपार्जन नीति वर्ष 2021-22 के लिए पड़ोसी राज्य (छत्तीसगढ़) से जिले के उपार्जन केन्द्र पर अवैध विक्रय हेतु लायी जाने वाली उपज की रोकथाम के लिए चेकिंग दल के गठन के आदेश जारी कर दिए हैं। उन्होंने चैकिंग दल में थाना प्रभारी थाना क्षेत्र मोतीनाला, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी खलौड़ी श्री सी.एस.परस्ते, आरआई मोतीनाला श्री रामप्रकाश बरकड़े, हल्का पटवारी, खलौड़ी श्री विजय नायक तथा हल्का पटवारी, भीमडोंगरी श्री अश्विनी सेलाम को शामिल किया है। कलेक्टर ने उक्त दल को छत्तीसगढ़ राज्य से जिले के उपार्जन केन्द्रों में अवैध रूप से विक्रय हेतु लाई जाने वाली उपज (गेहूं, चना, मसूर एवं सरसों) की रोकथाम हेतु उपार्जन कार्य पूर्ण होने तक नियमित रूप से आवश्यक कार्यवाही कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

No comments:

Post a Comment