रेवांचल टाईम्स :- मंडला जिला चिकित्सा अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार 24 घंटे में कोरोना पॉजिटिव के नये 03 मरीज सामने आए वही नए कोरोना संक्रमित मरीजो की देखे लिस्ट कहा-कहा से कितने मिले और सबसे ज्यादा मरीज किस जगह से है... (30 मई)
वही जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. श्रीनाथ सिंह ने बताया कि कोविड-19 सेन्टर से प्राप्त जानकारी अनुसार बताया कि कोविड-19 कोरोना वायरस नियन्त्रण में जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग का पूरा अमला पूर्ण रूप से कार्य कर रहा है। जिले में 29 मई की शाम से 30 मई की शाम 4 बजे तक 03 नए कोरोना के पॉजिटिव मरीज मिले है
वही आज कोरोना संक्रमित के 42 मरीज, कोरोना को मात देकर स्वस्थ्य होकर अपने घर पहुँच चुके है।
साथ ही जिले में कोरोना का कहर जारी है जिले के साथ-साथ ग्रामीण अंचलों में भी लोगो को अपनी चपेट में ले रहा है।
स्वस्थ हुए मरीजो से जिला प्रशासन द्वारा सावधानी बरतने और मास्क के साथ साथ सामाजिक दूरी बनाकर सुरक्षित रहने के लिए कहा जा रहा है।
हर व्यक्ति सरकार के द्वारा जारी स्वास्थ्य प्रोटोकाल का जिम्मेदारी पूर्वक पालन करे, सबको मिल कर इस महामारी से लड़ना है, अपनी जिम्मेदारी को समझे, अफवाह ना फैलाए, भ्रमित और झूठी खबरों को प्रसारित ना करे। सावधान रहें सुरक्षित रहे।मास्क लगायें सुरक्षित रहें।


No comments:
Post a Comment