BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
राहत के बीच एक और आफत: वियतनाम में मिला हवा में तेजी से फैलने वाला नया वेरिएंट, सबसे ज्यादा है घातक - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Sunday, May 30, 2021

राहत के बीच एक और आफत: वियतनाम में मिला हवा में तेजी से फैलने वाला नया वेरिएंट, सबसे ज्यादा है घातक

  




कोरोना वायरस का कहर अब थोड़ा कंट्रोल में ही आ रहा था, लेकिन राहत के बीच एक-एक करके कोरोना वायरस के कई वैरिएंट्स (प्रकार) दस्तक देकर कहर बरपाने आ रहे हैं। दरअसल, वियतनाम में कोरोना वायरस (कोविड-19) का एक और खतरनाक वैरिएंट खोजा गया है और जो हवा से तेजी से फैलता है।

अन्य वैरिएंट से भी अधिक संक्रामक और घातक है

वियतनाम देश का एक बड़ा हिस्सा पहले से ही कोरोना महामारी के प्रकोप से जूझ रहा है, इसी बीच अब यहां कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच वायरस के नए वैरिएंट की पुष्टि हुई है और चिंता की बात तो यह है कि, यह अन्य वैरिएंट से भी अधिक संक्रामक और घातक है। इस बारे में वियतनाम के स्वास्थ्य मंत्री गुयेन थान लॉन्ग ने खुद जानकारी दी है।

वियतनाम के स्वास्थ्य ने दी जानकारी :

वियतनाम के स्वास्थ्य मंत्री गुयेन थान लॉन्ग ने शनिवार को महामारी पर चर्चा के लिए रखी गई एक मीटिंग के दौरान बताया कि, ''हमने कोरोना वायरस के स्ट्रेन का नया वैरियंट खोजा है, जोकि भारत और ब्रिटेन में पाए गए स्ट्रेन का हाइब्रिड वर्जन है। यह हवा में तेजी से फैलता है, इसके संपर्क में आते ही गले में इंफेक्शन और कफ की शिकायत बढ़ने लगती है, साथ ही यह वायरस आस पास तेजी से फैलता है।''

नए स्ट्रेन के मामलों की संख्या :

वियतनाम में खोजे गए नए स्ट्रेन के कितने केस अभी तक मिले है। हालांकि, इस बारे में स्वास्थ्य मंत्री द्वारा नए स्ट्रेन के मामलों की संख्या नहीं बताई गई है, लेकिन यह जरूर कहा, वह जल्द ही इसे जेनेटिक स्ट्रेन के मैप में दर्ज कराएंगे। तो वहीं, वियतनाम के सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ हाइजीन एंड एपिडेमियोलॉजी ने शनिवार को एक बयान जारी करके कहा कि उनके वैज्ञानिकों ने इस जीन म्यूटेशन को 32 मरीजों के चार सैंपलों में दर्ज किया है।

स्वास्थ्य मंत्री गुयेन थान लॉन्ग के अनुसार, वियतनाम में पाया गया स्ट्रेन भारत के स्ट्रेन के और म्यूटेशन के साथ ब्रिटेन में पाए गए स्ट्रेन का संस्करण है, जो ब्रिटेन में पाए गए स्ट्रेन के समान है। स्वास्थ्य मंत्रालय वैश्विक जीनोम मानचित्र पर कोरोना वायरस के नए संस्करण की घोषणा करेगा।

No comments:

Post a Comment