रेवांचल टाइम्स - निवास। विद्युत विभाग अपनी लापरवाहियों से बाज नहीं आ रहा है। विद्युत विभाग की यही लापरवाही कई बार आम लोगों के लिए भारी पड़ जाती है तो कभी ये लापरवाही विभागीय कर्मचारियों की जान पर बन आती है। बावजूद इसके विभाग अपनी लापरवाहियों से सबक लेकर भविष्य में होने वाली घटनाओं को रोकने के लिए कोई कार्य योजना तैयार करने में विफल रहा है। विभाग की एक ऐसी ही लापरवाही निवास के वार्ड न.3 में देखा जा सकता है। यहां पर विद्युत विभाग का ट्रांसफार्मर फ्यूज बॉक्स 2 दिनों खुला पड़ा है। जिसमे कभी भी कोई भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है, जानमाल का खतरा बना हुआ है। बॉक्स के आजू - बाजू दुकानें भी है, आवारा पशुओं का भी घूमना होता है। जिससे कभी भी कोई भी जानवर या कोई भी बच्चा या फिर कोई भी व्यक्ति इसकी चपेट में आ सकता है। जिससे यहां अप्रिय घटना होने से इंकार नहीं किया जा सकता। विभाग की इस लापरवाही को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि शायद विभाग किसी अनहोनी का इंतजार कर रहा हो
Monday, May 3, 2021
Home
india
Madhya Pradesh
mandla
Top
विद्युत विभाग की घोर लापरवाही निवास के वार्ड न. 03 में जानमाल का खतरा
विद्युत विभाग की घोर लापरवाही निवास के वार्ड न. 03 में जानमाल का खतरा
Tags
# india
# Madhya Pradesh
# mandla
# Top
Share This
About digital bharat
Top
Labels:
india,
Madhya Pradesh,
mandla,
Top
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper

No comments:
Post a Comment