BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मण्डला: स्वास्थ्य विभाग में मानव संसाधन की आवश्यकता को तत्काल पूरी करें - डॉ. भदौरिया - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Sunday, May 2, 2021

मण्डला: स्वास्थ्य विभाग में मानव संसाधन की आवश्यकता को तत्काल पूरी करें - डॉ. भदौरिया

 



सहकारिता एवं लोकसेवा प्रबंधन मंत्री ने ली जिला स्तरीय संकट प्रबंधन समिति की बैठक

 

मण्डला 2 मई 2021

सहकारिता एवं लोकसेवा प्रबंधन मंत्री मध्यप्रदेश शासन डॉ. अरविंद सिंह भदौरिया ने जिला स्तरीय संकट प्रबंधन समिति की बैठक ली। बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में मानव संसाधन की आवश्यकता तत्काल पूरी करें। उन्होंने कहा कि वर्तमान आवश्यकता के साथ-साथ अतिरिक्त मानव संसाधन का इंतजाम भी पुख्ता रखें। डॉ. भदौरिया ने बैठक में स्वास्थ्य विभाग में रिक्त पदों की जानकारी ली। उन्होंने जिला चिकित्सालय में उपलब्ध तथा आवश्यक संसाधनों की आंकड़ेवार समीक्षा करते हुए संसाधनों की भर्ती एवं उपलब्धता के लिए जिला प्रशासन तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए गए प्रयासों की जानकारी मांगी। सहकारिता एवं लोकसेवा प्रबंधन मंत्री ने ब्लॉक स्तर पर कोविड केयर सेंटर की जानकारी लेते हुए उन्होंने ऑक्सीजन युक्त बेड तथा अन्य जरूरी व्यवस्थाओं के बारे में जरूरी निर्देश दिए। बैठक में राज्यसभा सांसद संपतिया उईके, जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती मरावी, विधायक बिछिया नारायण सिंह पट्टा, नगरपालिका अध्यक्ष पूर्णिमा शुक्ला, कलेक्टर हर्षिका सिंह, पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष शैलेष मिश्रा, भीष्म द्विवेदी, राकेश तिवारी, जनप्रतिनिधिगण, विभिन्न संघों के अध्यक्ष, प्रशासन, पुलिस तथा स्वास्थ्य विभाग के संबंधित उपस्थित थे। इसी प्रकार वीसी के माध्यम से केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, विधायक निवास डॉ. अशोक मर्सकोले, नगरीय निकायों के जनप्रतिनिधि, सभी एसडीएम तथा संबंधित भी जुड़े।

 

किल कोरोना अभियान में प्रत्येक घर का सर्वे सुनिश्चित हो

 

                डॉ. भदौरिया ने बैठक में जिले में संचालित किल कोरोना अभियान की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कहा कि किल कोरोना अभियान के तहत् शहर से लेकर गाँव तक प्रत्येक घर का स्वास्थ्य सर्वे सुनिश्चित होना चाहिए। उन्होंने कहा कि परिवार के प्रत्येक सदस्य की स्वास्थ्य जांच गंभीरता से करें तथा किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या चिन्हित होने पर उन्हें तत्काल दवाईयों का वितरण सुनिश्चित कराएं। उन्होंने कहा कि प्रशासन एवं स्वास्थ्य अधिकारी किल कोरोना अभियान की मॉनिटरिंग भी सुनिश्चित करें। सर्वे दल के पास सभी जरूरी उपकरण तथा आवश्यक दवाईयां पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराएं।

No comments:

Post a Comment