मण्डला 6 मई 2021
चाईल्ड लाईन समन्वयक से प्राप्त जानकारी के अनुसार वैश्विक महामारी के परिपेक्ष्य में चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 बच्चों की सुरक्षा हेतु संचालित है जिसका कियान्वयन नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ व्यमेन चाइल्ड एण्ड यूथ डेव्हल्पमेन्ट नागुपर द्वारा संचालित किया जा रहा है। कोरोना संकट के इस वैश्विक महामारी में हर कोई परेशान है और इससे बच्चे भी जूझ रहे हैं। बच्चों की सुरक्षा हेतु परिजन एवं जागरूक व्यक्ति 24 घंटे किसी भी प्रकार की सहायता हेतु 1098 मे कॉल कर सकता है। कोरोना महामारी से परेशान बच्चे मनोसामाजिक सहायता के लिए एवं परामर्श के लिए एवं कोरोना संक्रमित बच्चे, परिवार के माता-पिता जिन्होंने अपने माता-पिता एवं पालनकर्ता को खो दिया है एवं देखभाल करने वाला कोई नही है। ऐसी परिस्थितियों के सम्बंध में भी 1098 पर कॉल कर सहायता ली जा सकती है।

No comments:
Post a Comment