BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सन्तुष्टिदायक है कोविड वार्ड की व्यवस्थाएं - दीपक साहू - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Thursday, May 6, 2021

सन्तुष्टिदायक है कोविड वार्ड की व्यवस्थाएं - दीपक साहू



मण्डला 6 मई 2021

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. श्रीनाथ सिंह ने बताया कि कोविड मरीजों के लिए बिछिया में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय कोविड केयर सेंटर बनाया गया है। इसमें कोरोना संक्रमित मरीजों को भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। यहां मरीजों को सुविधा के साथ बेहतर उपचार के इंतजाम भी किए गए हैं। कोविड केयर सेंटर में 1 मई से भर्ती बिछिया निवासी दीपक साहू ने बताया कि कोविड केयर सेंटर में उनके स्वास्थ्य की डॉक्टर एवं स्टॉफ द्वारा अच्छी देखभाल की जा रही है। सेंटर में पूरे समय चिकित्सक सबके स्वास्थ्य की निगरानी करते है। इसी प्रकार सुबह-शाम समय पर नाश्तादिया जाता है और भोजन भी गुणवत्तायुक्त दिया जा रहा है। दीपक ने बताया कि अच्छी सुविधाओं से उनके स्वास्थ्य में जल्द सुधार आ गया है। दीपक के अलावा अन्य इलाजरत मरीजों ने भी बताया कि बिछिया सेंटर में अच्छी स्वास्थ्य सुविधा मिल रही है। दीपक साहू ने बताया कि अभी मैं भर्ती हूं, ड्यूटीरत सभी स्टॉफ एवं चिकित्सकों को धन्यवाद देता हूं, स्टॉफ के सदस्यों का मरीजों के प्रति व्यवहार आत्मीय है।

दीपक ने सभी से अनुरोध किया कि वे कोविड गाईड लाईन का पालन करें, मॉस्क लगायें, दो गज की दूरी बनाकर रखें तथा अपने व अपने परिवार को सुरक्षित रखें।

No comments:

Post a Comment