रेवांचल टाईम्स :- जिलें के चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों के प्रयासों से लगातार कोरोना मरीज स्वस्थ होकर अपने घर रवाना हो रहें हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के.सी. मेशराम से प्राप्त जानकारी अनुसार कुल 119 कोरोना मरीज पूर्णतः स्वस्थ हुये हैं, वही 116 नये कोरोना पॉजिटिव मरीज विगत दिवस प्राप्त रिपोर्ट मे पाये गए हैं।
जानकारी अनुसार अब तक जिले में कुल 91745 संदिग्ध व्यक्तियों के नमूने जांच हेतु लिए गए हैं। जिसमें से 5220 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाये गए हैं। जिनमें 4327 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में कोरोना के 872 एक्टिव केस हैं। जिनमें से 781 मरीज होंम कोरोनटाइन हैं। जिनकी मॉनिटरिंग कोविड़ कमांड एवं कंट्रोल सेंटर से की जा रहीं।
विनोद दुबे के साथ रेवांचल टाईम्स की रिपोर्ट

No comments:
Post a Comment