रेवांचल टाइम्स :- बालाघाट जिले के लांजी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक किशोर समरीते ने बालाघाट कलेक्टर दीपक आर्य को पद से पृथक् करने मांग की गई थी बता दें कि बालाघाट जिले के कलेक्टर के ऊपर बहुत सारे आरोप लग चुके थे इसी मामले में पूर्व विधायक किशोर समरीते के द्वारा मध्य प्रदेश शासन से मांग किया गया था कि कलेक्टर बालाघाट को तत्काल हटा जाए बता दें कि लांजी कोविड केयर सेंटर में सीएमओ लाजी के द्वारा मारपीट करने के मामले में कलेक्टर बालाघाट को पत्र लिखकर अवगत कराया गया था किंतु कलेक्टर बालाघाट के द्वारा सीएमओ का पक्ष लेते हुई सीएमओ को निलंबित ना करती हुई जिला परियोजना कार्यालय में अटैच किया गया था चूंकि मध्य प्रदेश शासन के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से चर्चा के दौरान कहां गया था की सीएमओ लांजी को तत्काल निलंबित किया जावे किंतु कलेक्टर के द्वारा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बातों को कलेक्टर द्वारा अनसुनी किया गया इसी बीच वारासिवनी तहसील के अंतर्गत रामपायली में कलेक्टर द्वारा एक ड्राइवर से मारपीट करते हुई वीडियो वायरल हुआ था एवं कलेक्टर दीपक आर्य के द्वारा बांदा कंपनी से सांठगांठ करने का आरोप भी लगा था बता दें कि कलेक्टर दीपक आर्य बांदा कंपनी के ठेकेदार राजेश पाठक के साथ पार्टनरशिप से बालाघाट जिले भर में रेत उत्खनन का कार्य एवं देसी अंग्रेजी मदिरा अवैध रूप से संचालन करने का आरोप भी लगा था एवं बांधा कंपनी के साथ में पार्टनरशिप होना भी बताया गया था इन्हीं सब बातों को लेकर पूर्व विधायक किशोर समरीते के द्वारा मध्य प्रदेश मध्य प्रदेश शासन द्वारा कलेक्टर को तत्काल पद से पृथक करने की मांग की गई थी
रेवांचल टाइम्स बालाघाट से खेमराज बनाफरे की रिपोर्ट


No comments:
Post a Comment