अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर सिरफिरे आदमी के कहा कि उसकी जो भी मांग है वह पूरी की जाएगी, लेकिन वह पहले नीचे उतरे. पुलिस की बात पर विश्वास कर सिरफिरा आदमी गले के नीचे उतरा उसके बाद जाकर पुलिस अधिकारियों को चैन मिली. एक हाय बॉर्डर जामा को देखने के लिए दर्जन भर लोगों की भीड़ लग गई.
ज्ञात हो कि रामपुर के थाना टांडा क्षेत्र में किराए के मकान में रहने वाला आकिल नाम का एक आदमी अपनी बीवी और बच्ची के साथ रहता है. लेकिन कुछ दिनों से उसकी अपनी पत्नी के साथ अन बन चल रही थी. आकिल को शक था कि उसकी पत्नी का किसी और के साथ अफेयर चल रहा है जिसके कारण आए दिन घर में कलह होती रहती थी.
पुलिस को भी इस बारे में उसने अपनी बात बताई थी लेकिन पुलिस जो कार्यवाही कर रही थी आकिल उससे संतुष्ट नहीं था. इसके बाद तंग आकर आकिल ने यह कदम उठाया. पुलिस ने उसकी मांग को पूरा करने का कहकर आकिल को नीचे तो उतरवा लिया लेकिन बच्चे की जान जोखिम में डालने के मामले में पुलिस ने उसको गिरफ्तार किया है और उसकी पत्नी व पत्नी के प्रेमी को भी हिरासत में ले लिया है.
ज्ञात हो जिस समय सिरफिरा आदमी बच्ची को लेकर टावर पर चढ़ा था उस समय ऐसा लग रहा था कि हालात बहुत बिगड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं. उसी समय एसडीएम ने मोबाइल फोन के जरिए उसके बात की और उसकी समस्या को हल करने को कहा, तब जाकर वो सिरफिरा आदमी बच्ची के साथ नीचे उतरकर आया.
पुलिस के इस कार्य ने आसपास के क्षेत्र के लोगों के बीच उनका एक नाम बना दिया और उन्होंने जनता का विश्वास भी जीत लिया. बता दें कि पुलिस उस आदमी के ऊपर संबंधित धाराओं के तहत कार्यवाही कर रही है. पुलिस ने बच्ची को मां के हवाले कर दिया है और उस आदमी पर आत्महत्या का प्रयास करने और बच्चे की जान को खतरे में डालने का मुकदमा दर्ज किया है.

No comments:
Post a Comment