BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
जिला छिंदवाड़ा पुलिस विभाग को कोरोना से बचाव हेतु वितरित किये 70 स्टीम मग मजिस्ट्रेट प्रकाश उइके जी की अनुकरणीय पहल - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Thursday, May 27, 2021

जिला छिंदवाड़ा पुलिस विभाग को कोरोना से बचाव हेतु वितरित किये 70 स्टीम मग मजिस्ट्रेट प्रकाश उइके जी की अनुकरणीय पहल



 रेवांचल टाइम्स  - जिले के कप्तान विवेक अग्रवाल जी की दिशा निर्देश पर जिला पुलिस विभाग इस कोरोना काल में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। चाहे लॉकडाउन के दौरान चौक- चौराहे पर पुलिस की तैनाती हो या फिर हॉस्पिटल में या फिर कोरोना संदिग्ध की अंत्येष्टि में वे भीड़- भाड़ वाली जगहों पर भी अपनी  बखूबी ईमानदारी से ड्यूटी करते हैं फ्रंटलाइन वर्कर्स के रूप में हमारे पुलिसकर्मी लगातार काम कर रहे हैं ऐसी स्थिति में सेवा ही संकल्प ग्रुप के संयोजक मजिस्ट्रेट प्रकाश सिंह उईके तथा मुनींद्र मनोज चौधरी अध्यक्ष औषधि विक्रेता संघ ने सोचा की प्रत्येक थाने वह चौकी में स्टीम वेपराइजर होना चाहिए जिससे हमारे पुलिसकर्मी जब चाहे उसका उपयोग कर सकें इसीलिए समिति और संघ के संयुक्त प्रयास से जिला छिंदवाड़ा पुलिस अधीक्षक विवेक अग्रवाल जी को 70 नग स्टीम वेपराइजर प्रदान किए गये ताकि वे जिले के समस्त थानों और चौकी में इन्हें रखवा सकें। ताकि हमारे पुलिसकर्मी भाई स्टीम वेपराइजर का उपयोग कर सुरक्षित रह सके। स्टीम वेपराइजर प्रदान करते समय मुनींद्र मनोज चौधरी , राजा राजपूत,राजीव मक्कड़ ,शुभम धुर्वे,सन्तोष चोरे,दिलीप जाधव, विशाल साहू ,पलास सांधेलिया,ऋषभ  रोड़े , व अन्य साथी उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment