रेवांचल टाइम्स -सिंगारपुर मंडला जिले के विकासखंड मोहगांव के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में प्राय: सभी लोग कोरोना संक्रमण के बचाव हेतु चल रहे लॉकडाउन में ऐसे भयावह काल में परेशान चल रहे हैं। मार्केट बंद चल रहे हैं, अनाज की आपूर्ति तो शासन स्तर से की जा रही है परंतु कुछ और अति आवश्यक वस्तुओं का मानव सेवा मंच मोहगाँव अति जरूरतमंद परिवार तक निशुल्क सूखी खाद्य सामग्री किराना सब्जी वितरित की जा रही है। मोहगांव में इस पुनीत कार्य की शुरुआत हेतु प्रयास करने वाले समाजसेवी हसीब खान ने बताया कि हमारा उद्देश्य ऐसे लोगों को मदद पहुंचाना है जिसे वास्तव में जरूरत है जिस परिवार में सिर्फ वृद्धजन रहते हो व जो परिवार का मुखिया मजदूरी कर रहा है, जो बाजार करके अपना परिवार चला रहा हो, जो बस में एजेंटी करता रहा हो, वह मजदूरी के भरोसे जीवन यापन करता रहा हो परंतु वर्तमान में चल रहे कोरोना कर्फ्यू की वजह से परेशान हैं जिस परिवार का मुखिया सिर्फ वृद्धजन हो व वृद्धजन ही वृद्धजन का सहारा हो ऐसे चिन्हित लोगों तक मदद पहुंचाना मानव सेवा मंच मोहगांव का मुख्य उद्देश्य है बता दें कि अब तक मानव सेवा मंच मोहगांव द्वारा 82 परिवारों को निशुल्क सूखी खाद्य सामग्री प्रदान की जा चुकी है। विदित हो कि जिन जरूरतमंद लोगों को प्रारंभ में सहायता दी गई थी। उन्हें सामग्री प्रदाय की जा रही है जिसमें हम सभी सामग्री का पैकेट बनाकर कोविड-19 निर्देशन का पालन करते हुए जरूरतमंद लोगों को उनके घर जाकर मदद करने का एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में सामग्री बांटने के दौरान लोगों को वैक्सीनेशन के लिए भी प्रेरित कर रहे हैं। इस पुनीत कार्य में हमें स्थानीय साथियों सहित अक्षय पात्र फाउंडेशन द्वारा मानव सेवा हेतु लगातार सहयोग प्राप्त हो रहा है। मानव सेवा मंच की टीम के हमारे साथी संदेश दुबे, पुष्पेंद्र मधुकर, इमरान खान, ओम झारिया, देवराज कछवाहा, नितिन अग्रवाल, नीलेश यादव, कुलदीप अग्रवाल, पिंकू विजयपाल, नरेंद्र अग्रवाल, आरिफ खान, अखिलेश झारिया, कन्हैया बैरागी द्वारा उक्त नेक काम में लगातार सहयोग किया जा रहा है। साथ ही सभी स्थानीय साथीगण व मोहगांव के खंड स्तरीय प्रशासन जगत के साथियों द्वारा भी मानव सेवा मंच के कार्यों से प्रेरित होकर मोहगांव बीआरसी दीपक कछवाहा, कृषि विभाग से आर के मंडाले, वाटर सेट कार्यक्रम से गौतम, प्रदान संस्था से सुमेंद्र, मोहगांव निवासी संदीप दुबे द्वारा जन सेवा हेतु लगातार मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा है।
Thursday, May 27, 2021
Home
india
madhya peadesh
mandla
Top
निशुल्क बाटी जा रही सुखी खाद्य सामग्री जरूरतमंद परिवारों तक मदद पहुंचाने मानव सेवा मंच मोहगाँव द्वारा दी जा रही घर-घर दस्तक
निशुल्क बाटी जा रही सुखी खाद्य सामग्री जरूरतमंद परिवारों तक मदद पहुंचाने मानव सेवा मंच मोहगाँव द्वारा दी जा रही घर-घर दस्तक
Tags
# india
# madhya peadesh
# mandla
# Top
Share This
About digital bharat
Top
Labels:
india,
madhya peadesh,
mandla,
Top
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper


No comments:
Post a Comment