रेवांचल टाईम्स :- आज सौसर क्षेत्र में बढते कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र की जनता को विधायक जी द्वारा एक और बड़ी सौगात दी गई, जिसका लोकार्पण क्षेत्र के लाडले विधायक विजय रेवनाथ चौरे द्वारा सिविल हॉस्पिटल सौसर में 80 बेड पर ऑक्सीजन सप्लाई करने वाली पाइप लाइन का लोकार्पण किया गया, जिसको विधायक निधि एवं जनभागीदारी से स्वीकृत राशि लगभग ₹20 लाख से निर्मित किया गया, सिविल हॉस्पिटल में ऑक्सीजन स्टोर रूम से सिलेंडर के माध्यम से हर मरीज के बेड तक पाइप लाइन बिछाई गई है, जिससे हर बेड के पास ऑक्सीजन सिलेंडर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी ऑक्सीजन पाइप लाइन के माध्यम से मरीजों को ऑक्सीजन पहुंचाया जाएगा एवं 20 बेड का आईसीयू कक्ष का निर्माण किया गया है जिससे इमरजेंसी मरीजों का उपचार किया जा सकेगा, यह ऑक्सीजन सिलेंडर पूर्व मुख्यमंत्री माननीय कमलनाथ , छिंदवाड़ा जिले के सांसद माननीय नकुल नाथ एवं प्रशासन के माध्यम से जो सिलेंडर प्राप्त हुए थे उनको सीधे ऑक्सीजन पाइपलाइन के माध्यम से मरीजों के बेड तक पहुंचाया जाएगा इस अवसर पर उपस्थित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पुनाराम बावीसटाले, सौसर नगर पालिका अध्यक्ष लक्ष्मण चाके, सुनील भानगे, सौसर सिविल हॉस्पिटल बीएमओ डॉक्टर शास्त्री उपस्थित थे
Saturday, May 1, 2021
सिविल अस्पताल सौसर को मिली फिर एक बड़ी सौगात...
Tags
# india
# Madhya Pradesh
# mandla
# Top
Share This
About digital bharat
Top
Labels:
india,
Madhya Pradesh,
mandla,
Top
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper

No comments:
Post a Comment