BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
शर्म इनकों नहीं आती आख़िर क्यों... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Saturday, May 1, 2021

शर्म इनकों नहीं आती आख़िर क्यों...



रेवांचल टाईम्स :- पूरे देश में कोरोना महामारी का कहर चरम पर है ।स्वास्थ्य सेवाएं नाकाफी साबित हो रही हैं । आक्सीजन की कमी के कारण लाखों लोग असमय काल के गाल में समा गये है ।सरकार हर संभव प्रयास कर रही हैं । बचाव के उपायों का भरपूर प्रचार प्रसार हो चुका है और लगातार सचेत भी किया जा रहा है । मेडिकल स्टाफ अपनी जान की बाजी लगाकर मरीजों की सेवा में जुटा है । पुलिस विभाग पूरी मुस्तैदी से चिलचिलाती धूप में भी सड़कों पर खड़ा होकर लोगों को समझाईश दे रहा है । लेकिन कुछ लापरवाह, गैरजिम्मेदार या कहें बेशर्म लोग बेबजह यहां-वहां घूम रहे है और बजारों में भीड़ बड़ा रहे है ये मूर्ख न तो मास्क का उपयोग कर रहे है न सेनेटाइजर का नाही सोशल डिस्टेंस का पालन कर रहे है । ये अपने साथ-साथ अपने परिवार के और पूरे समाज के दुश्मन बने हुये है ।इसी तरह जिन घरों में संक्रमित मरीज है उनके घर के सदस्य भी खुलेआम घूम रहे है ये जानते हुये भी कि उनके कारण संक्रमण फैल सकता हैं ये पढ़े-लिखे मूर्ख जानबूझकर लोगों के संपर्क में आ रहे है और संक्रमण फैला रहे है ऐसे लोगों पर सख्त कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित किया जाना जरूरी है ।इसी तरह कुछ लालची व्यापारी भी नियमों की धज्जियां उड़ाते हुये व्यापार कर रहे है साथ ही ये आपदा को अवसर बनाकर सामानों के मनमाने दाम बसूल कर रहे है । ऐसे सभी लोग मानव समाज पर काला धब्बा है ऐसे लोगों का शोसल वायकाट किया जाना चाहिए । ऐसे लोगों को देखकर सबके मुँह से यही निकलता है शर्म इनको नहीं आती।

                     नवीन जैन अकेला

No comments:

Post a Comment