रेवांचल टाईम्स :- गोविंड केयर सेंटर लांजी में 26 अप्रैल को मृतक के परिजन के साथ मारपीट करने के मामले में आखिरकार लांजी पुलिस ने सीएमओ देवेंद्र मर्सकोले को आरोपी बनाकर मामला दर्ज कर लिया गया मंगलवार 4 मई को विभिन्न धाराओं के तहत प्रार्थी विजय कालबेले की शिकायत पर यह प्रकरण पंजीबद्ध किया गया
बता दे सीएमओ द्वारा मृतक के परिजन से मारपीट करने का मामला सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था जिसके बाद लोगों की तीखी प्रक्रिया सामने आई थी और सीएमओ के खिलाफ मामला दर्ज करने को कहा गया था तो वही अवंती साधना मंच के द्वारा भी बालाघाट कलेक्टर के नाम आवेदन देकर सीएमओ के खिलाफ मामला दर्ज करने की बात का ज्ञापन सौंपा गया था।
मंगलवार 4 मई पुलिस ने इस मामले के प्रार्थी विजय कालबेले निवासी सिरे गांव की शिकायत पर देवेंद्र मर्सकोले के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध 159/21 के तहत धारा 294, 323, 506 का मामला दर्ज कर लिया गया है।
रेवांचल टाइम्स बालाघाट से खेमराज बनाफरे की रिपोर्ट


No comments:
Post a Comment