BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
बालाघाट हॉस्पिटल से हुआ वीडियो वायरल कोरोना वायरस मरीजों के साथ बरती जा रही है लापरवाही... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Wednesday, May 5, 2021

बालाघाट हॉस्पिटल से हुआ वीडियो वायरल कोरोना वायरस मरीजों के साथ बरती जा रही है लापरवाही...



रेवांचल टाइम्स :- मध्यप्रदेश शासन के द्वारा कोरोनावायरस मरीजों के लिए लाख सुविधा उपलब्ध कराएं परंतु शासन की कर्मचारी एवं हॉस्पिटल में पदस्थ कर्मचारियों के व्यवहार से कोरोनावायरस से पीड़ित नागरिकों को शासन के निर्देशानुसार सुविधा मुहवैया नहीं कराया जा रहा है


          बता दें कि कल दिनांक 04/05/2021 को बालाघाट हॉस्पिटल से वीडियो वायरल हुआ है जिसमें करुणा से पीड़ित मरीजों का सही तरह से उपचार नहीं किया जा रहा है एवं उनकी देखभाल नहीं किया जा रहा है इसी मामले में एक व्यक्ति द्वारा बालाघाट हॉस्पिटल में पदस्थ महिला नर्स से वार्तालाप मरीजों द्वारा किया गया तो नर्स द्वारा वार्तालाप करने वाले के ऊपर हाथ उठाने का वीडियो वायरल हुआ है।

         बालाघाट जिले में लगातार ऐसी घटना बढ़ती जा रही है इसके पहले लांजी सीएमओ देवेंद्र मर्सकोले के द्वारा कोविड केयर सेंटर में मरीज के परिजनों से मारपीट किया था उसके बाद बालाघाट कलेक्टर दीपक आर्य के द्वारा रामपायली में एक ड्राइवर के साथ मारपीट करने का वीडियो वायरल हुआ था आखिर बालाघाट जिले के अधिकारी एवं कर्मचारी के द्वारा ऐसा कृत्य क्यों किया जा रहा है और किसके समय पर किया जा रहा है यह जांच का विषय है क्या मध्यप्रदेश शासन द्वारा ऐसे कृत्य हिन अधिकारियों को पद पर बने रहने का अवसर दिया जाना चाहिए


रेवांचल टाइम्स बालाघाट से खेमराज बनाफरे की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment