रेवांचल टाईम्स :- नागरिक मोर्चा इस वैश्विक महामारी कोरोना में हर जरूरत मंद तक किराना कीट पहुंचाने में रात दिन लगा हुआ है इसी के तहत हासिये में रहने वाले हाकर जिसकी याद रोज सुबह उठकर आती है मगर आपदा में नहीं उसकी याद करते हुए उन्हें ससम्मान आज किराना कीट बाटी गई 70 से अधिक हाकरो को कीट देते हुए गौरव जायसवाल ने कहा की ये वे योद्धा है जो इस संक्रमण काल में भी लोगों को अपने आप को संक्रमण के जोखिम में डालकर भी सूचनाओं से अवगत कराने के लिए सतत ठंडी गर्मी बरसात लगे रहते हैं इसलिए हमारे संगठन ने इन्हें किराना किट बांटना नहीं किराना किट देकर इन योद्धाओं का सम्मान करने के बारे में विचार किया था इसी के तहत आज नागरिक मोर्चा के ऑफिस में 70 से अधिक हाकर मित्रों को किराना किट वितरित की गई।
एवं ज्ञात हो कि नागरिक मोर्चा द्वारा इसके पूर्व भी कोरोना के चलते वर्ष 2020 में भी हर रूप से सिवनी जिले वासियों की मदद की गई थी एवं कोराना काल के दौरान इस वर्ष 2021 में जब कोरोना विकराल रूप ले चुका था उसमें भी नागरिक मोर्चा द्वारा जिले वासियों को ऑक्सीजन सिलेंडर एवं दवाई की व्यवस्था कराई गई थी जिसमें नागरिक मोर्चा का बहुत महत्वपूर्ण योगदान रहा है एवं ज्ञात हो कि नागरिक मोर्चा के श्री गौरव जयसवाल इस कोरोना संक्रमण से संक्रमित होने के बाद भी वह इस सेवा में लगे रहे एवं उनके द्वारा निरंतर कार्य किया जा रहा है।
जहां इस समय समाज के अनेक वर्ग जो समाज के जरूरतमंद लोगों की मदद में सामने आ रहे हैं मगर वे भी हाकरो को भूल गए उसी समय में नागरिक मोर्चा द्वारा इस प्रकार की पहल करना सराहनीय है समस्त समाचार वितरक एवं हाकरो ने नागरिक मोर्चा का दिल से आभार व्यक्त किया है।
विनोद दुबे के साथ रेवांचल टाईम्स की रिपोर्ट 9893880393


No comments:
Post a Comment