BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
नैनपुर में जरूरतमंद लोगों के घर राहत सामग्री पहुंचा रहे युवा समाजसेवी..... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Friday, May 28, 2021

नैनपुर में जरूरतमंद लोगों के घर राहत सामग्री पहुंचा रहे युवा समाजसेवी.....

रेवांचल टाइम्स :- लॉकडाउन के इस दौर में रोजी रोटी के संकट से जूझ रहे लोगों की मदद के लिए निकले समाज सेवी लगातार राहत सामग्री लेकर लोगों के घर पहुंच रहे हैं। आज भी मदद का सिलसिला सुबह से लेकर शाम तक चलता रहा। कहीं राशन पहुंचाया गया तो कहीं राहत सामग्री ( चावल,आटा, दाल खाने का तेल,हल्दी, धनिया,मिर्ची, गरम मसाला, पाउडर के पैकेट,) लेकर लोगों के घर पहुंचे।




लॉक डाउन के चलते समस्याओं से जूझ रहे गरीब परिवारों की मदद के लिए नगर के युवाओं ने नगर के दानदाताओं के सहयोग से जरूरतमंदों की मदद के लिए हाथ बढ़ाए हैं। आज के दिन यानी शुक्रवार को भी नगर के युवाओं द्वारा जरूरतमंद लोगों तक पहुंच कर राहत सामग्री के पैकेट पहुंचाए गाये एवं लोगों को मास्क लगाने, वैक्सिंन लगवाने एवं सरकार द्वारा बनाए गए कोरोना के नियमों का पालन करने की अपील की। जरूरतमंदों की सहायता कार्य में नितिन ठाकुर, राजू हसाणी, कमल दुबे, कमलेश विश्वकर्मा, विशाल अवधवाल, शुभम चौरसिया, विशाल मर्सकोले, नितेश बिरहा, एवं रेवांचल टाईम्स के संवाददाता शालू अली मौजूद रहे।




राहत सामग्री बांट रहे युवाओं का यह समूह राशन सामग्री के साथ वार्ड नंबर 7 इटका पहुंचा। यहां लगभग 50 परिवारों को राहत सामग्री का पैकेट दिया गया। इस दौरान युवाओं ने लोगों से घरों में रहने, मास्क लगाने एवं लॉकडाउन का सख्ती से पालन करने की अपील की।




इस कार्य में नगर के दानदाताओं का सहयोग मिला जिसमें नगर स्वास्थ्य विभाग के बी.एम.ओ., जागरूक समाजसेवी महिला एकता जायसवाल, समाजसेवी महिला नीलिमा झारिया, राजेश हसाणी, इन सभी दानदाताओं ने अपनी क्षमता के अनुसार जरूरतमंदों लोगों तक राहत सामग्री पहुंचाने हेतु अपना सहयोग दिया।




✒️ नैनपुर रेवांचल टाइम्स से शालू अली की रिपोर्ट ✒️


No comments:

Post a Comment