BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
जिले में हो रही रेत की अबैध उत्तखन और परिवहन को लेकर गोंगपा ने जलाया बिछिया विधायक और सी एम का पुतला.. - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Thursday, May 27, 2021

जिले में हो रही रेत की अबैध उत्तखन और परिवहन को लेकर गोंगपा ने जलाया बिछिया विधायक और सी एम का पुतला..



रेवांचल टाइम्स :- गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में आमानाला हाईवे के पास बिछिया विधायक नारायण सिंह पट्टा के साथ ही छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल का पुतला दहन किया गया। गोंगपा के जिलाध्यक्ष इंजी. कमलेश तेकाम ने बताया कि जिले में रेत खदानों को ठेका में दिया गया है, इसके बाद भी अवैध रेत उत्खनन, परिवहन के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। यहां तक इस अवैध रेत के व्यापार में लगे अंधाधुंध रफ्तार से भागते वाहनों की चपेट में आने से कई लोगों की मौत तक हो रही है। हाल ही में घुघरी थानांतर्गत ग्राम पंचायत मांगा ग्वारा में 23 मई को बगैर रायल्टी रेत लेकर जा रहे ट्रेक्टर ने बाईक सवार एक एसएएफ जवान को जोरदार टक्कर मार दी थी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। गोंगपा ने मांग की है कि इस मामले में रेत खदान के ठेकेदार राहुल सिंह, क्षेत्रीय विधायक नारायण सिंह पट्टा बिछिया मनीष चौधरी, आकाश दीक्षित पर कार्यवाही की जाए और एसएएफ जवान के परिजनों को एक करोड़ रुपए का मुआवजा दिया जाए। बताया गया कि अपनी इन मांगों को लेकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भी तैयार किया गया है जिसे ई मेल के माध्यम से भेजा जाएगा। ज्ञापन में बताया गया कि देश में प्राकृतिक संस्थानों दोहन करने वाले एवं प्राकृतिक के साथ छेडछाड करने वाले छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा प्रकृतिवादी आदिवासियों को अपने प्रशासन तंत्र के माध्यम से बस्तर जिले में आदिवासियों को नक्सलवादी बताकर उनके अधिकारों का हनन किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ की तरह मंडला जिले में भी बाहरी व्यक्तियों के द्वारा रेत का अवैध उत्खन्न किया जा रहा है। चूंकि मण्डला जिला भी पांचवी अनुसूची का क्षेत्र है, जहाँ पर अनुच्छेद 244(1) पेशा कानून 1996 प्रभावशील है, अनुसूचित जनजाति होने के नाते एसएएफ के जवान के परिवारजनों को एक करोड़ की सहायता राशि दिया जाये एवं अपराधियों पर कठोर कार्यवाही की जाए। प्रदर्शन में खुशहाल सिंह मार्को, राशिद खान, सतीश ताम्रकार, वकील खान, विकास लखपति, जिला महासचिव सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment