BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
दबंगो ने स्कूल को दी गई दान की भूमि अबैध कब्जा जिला प्रशासन और जिम्मेदार सो रहे कुभकर्णी नींद में.... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Thursday, May 27, 2021

दबंगो ने स्कूल को दी गई दान की भूमि अबैध कब्जा जिला प्रशासन और जिम्मेदार सो रहे कुभकर्णी नींद में....

 


रेवांचल टाईम्स :- मंडला इस समय पूरा देश कोविड महामारी से परेशान हैं। वही माफियाओं के द्वारा जहाँ देखो वहां कर रहे है शासकीय भूमि में अबैध कब्जा के साथ अबैध निर्माण जिला में नगर हो गाँव हर जगह अतिक्रमणकारियों के द्वारा भू माफियाओं के द्वारा अतिक्रमण किया जा रहा शिकायत के बाद भी न पटवारी है तहसीलदार और न अनुविभागीय राजस्व को देखने तक कि फुर्सत नही या कहे कि हरे हरे नोटों के सामने हुई शिकायतें को देखना भी नही चाहते उन्हें भी पता है जो करना है उन्हें ही करना जनता का काम है चिल्लाने का जो चिल्लाते रहती और जिले में कुछ जनप्रतिनिधि है जो कभी जागते ही नही है उन्हें केवल अपने काम से ही फुर्सत नही है तो जनता के बारे कब सोचेंगे 

       शासन प्रशासन भी लॉकडाउन कराने व स्वास्थ्य सेवाओं में पूर्णत: व्यस्त हैं। वहीं दूसरी ओर कुछ लोग इस अवसर का विभिन्न प्रकार से लाभ भी उठा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला प्रकाश में आया है शहर से 9 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम औघटखपरी में नेशनल हाईवे से लगी हुई करोड़ों की भूमि को एक दबंग ने कब्जा कर लिया है। वहीं रात में जेसीबी मशीन का उपयोग कर कुछ निर्माण कराने के चक्कर में है, जबकि यह जमीन जनपद सभा मंडला के नाम पर अभिलेख में दर्ज है, और उक्त भूमि पर ग्राम पंचायत द्वारा हाई स्कूल निर्माण कराने के लिए प्रस्ताव किया गया है। जानकारी के अनुसार स्थानीय महिला स्वर्गीय द्रोपती बाई ठाकुर द्वारा पोषक ग्राम मुर्रमखाप में लगभग 50 वर्ष पूर्व प्राथमिक शाला भवन का निर्माण कराया गया था। इस स्कूल के संचालन के लिए अपनी उक्त कृषि भूमि खसरा नंबर 07 रकबा 0.72 आहार पोषण के नाम से दान में दी गई थी, यह भूमि जनपद सभा मंडला के नाम अभिलेख में दर्ज है लेकिन इस भूमि को स्कूल द्वारा फसल उत्पादन के लिए ठेके पर दिया जाता रहा है। ना जाने कब से ठेके की राशि जमा नहीं की गई है, ना इसका कोई हिसाब किताब है, और अब इस जमीन के किनारे मकान बनाकर रह रहे एक दबंग ने कब्जा कर लिया है।

No comments:

Post a Comment