BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कोरोना कर्फ्यू के उल्लंघन पर एफआईआर दर्ज की जाए - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Wednesday, May 5, 2021

कोरोना कर्फ्यू के उल्लंघन पर एफआईआर दर्ज की जाए

 



मण्डला 5 मई 2021कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट हर्षिका सिंह ने जिले में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर 17 मई की सुबह 6 बजे तक कोरोना कर्फ्यू घोषित किया है। इस दौरान प्रशासन द्वारा जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है एवं निर्धारित समय में अत्यावश्यक सेवाओं की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जा रही है। जिले में अनुविभाग एवं तहसील स्तर पर कोरोना नियंत्रण के दिशा-निर्देशों का राजस्व, पुलिस प्रशासन एवं नगरी निकाय तथा जनपद के अमले द्वारा पालन कराया जा रहा है। साथ ही कर्फ्यू के लिए जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने पर प्रशासन द्वारा संबंधितों पर एफआईआर दर्ज की जा रही है एवं चालानी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में आमानाला स्थित थॉक सब्जीमंडी में बिना अनुमति सब्जी बेचने तथा सोशल डिस्टेसिंग का पालन नहीं करने पर संबंधितों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज की गई।

इस दौरान एडीएम मीना मसराम, एसडीएम मंडला पुष्पेंद्र अहके, एसडीओपी अश्विनी कुमार तथा नायब तहसीलदार हरिओम एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। जिले के सभी अनुविभाग एवं तहसीलों में राजस्व एवं पुलिस के अमले द्वारा पैदल मार्च कर कर्फ्यू के दौरान व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा अनावश्यक बाहर घूमने वाले लोगों को घरों में रहने की सलाह दी गई।

No comments:

Post a Comment