BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
विधायक दिनेश राय मुनमुन ने वर्करों का सम्मान कर की शौचालय की सफाई... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Sunday, May 30, 2021

विधायक दिनेश राय मुनमुन ने वर्करों का सम्मान कर की शौचालय की सफाई...



रेवांचल टाईम्स - आज रविवार प्रातः 9:00 बजे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सक्षम नेतृत्व मे केंद्र सरकार के सफलतम 7 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक  दिनेशराय मुनमुन द्वारा जिला अस्पताल मे फ्रंटलाईन वर्करों का सम्मान किया गया।

सेवा सप्ताह के रुप मे मनाए जा रहे उक्त कार्यक्रम के अंतर्गत सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन ने भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष आलोक दुबे की उपस्थिति मे जिला अस्पताल मे डाक्टरों, वार्ड-वार्ड जाकर नर्सों, वार्ड बॉय, सफाई कर्मियों एवं नगर पालिका कर्मियों व परिसर की चौकी के पुलिस कर्मियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। 


इसके अलावा दिनेश राय मुनमुन ने अस्पताल के शौचालय की साफ-सफाई भी की।


इसके पश्चात विधायक दिनेश राय मुनमुन बबरिया स्थित वाटर प्लांट पहुंचे। जहां पर आपके द्वारा नगर मे पेयजलापूर्ति के लिए लगाई गयी मोटर का शुभारंभ किया गया तथा शास्त्री वार्ड के अंतर्गत आने वाले बबरिया मोक्षधाम मे वृक्षारोपण भी किया गया।



इस अवसर पर नगर भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय सोनी,सतीश दुबे विधायक प्रतिनिधि स्वास्थ्य विभाग,अजय पांडे, अभय श्रीवस्तव, संजय मंडल विधायक प्रतिनिधि, युवराज सिंह राहंगडाले, राम किशोर यादव सरपंच, रवि सनोडिया, संजय सनोडिया, अलकेश रजक, अनूप मिश्रा, सतीश डहेरिया, नागेश्वर, वीरेन्द्र श्रीवास्तव, राजेश रजक,राजा राहंगडाले, सीताराम रजक,  एवं सिविल सर्जन डॉ.विनोद नावकर, डॉ.पी सूर्या, नगर पालिका अधिकारी नवनीत पांडे, स्वास्थ्य निरीक्षक रजक एवं कर्मचारी गण उपस्थित थे।


विनोद दुबे के साथ रेवांचल टाईम्स की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment