BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
देवरस सेवा संस्थान द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में चलाया जा रहा है जागरूकता अभियान... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Sunday, May 30, 2021

देवरस सेवा संस्थान द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में चलाया जा रहा है जागरूकता अभियान...

 



रेवांचल टाईम्स - विधानसभा घँसोर के अंतर्गत आने वाले कहानी खास के समाजसेवी देवरस सेवा संस्थान के अध्यक्ष मुकेश कुमार द्वारा ग्रामीण अंचलों में जागरूकता अभियान चलाते हुए लोगों को कोरोना नियमों का पालन करने और वैक्सीन लगवाने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

मुकेश कुमार द्वारा कहानी खास के आसपास के गांव में जाकर लोगों को कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है एवं उनके बीच फैली अफवाहों को दूर कर वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। एवं मास्क लगाने, बार बार साबुन से हाथ धोने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने एवं बिना आवश्यक कार्य के घर से ना निकलने की सलाह भी दी जा रही है मुकेश कुमार द्वारा ग्रामीण जनों  माताओं बहनों को वैक्सीन लगाने के लिए जागरूक करने के साथ साथ प्रशासनिक कर्मचारियों की मदद से टीके भी लगवाएं जा रहे है। मनोज सेन ने बताया की कोरोना काल में समाज सेवी मुकेश कुमार ने लोगों की आर्थिक मदद भी की गई है।

No comments:

Post a Comment