BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
उपार्जन केन्द्रों में समुचित व्यवस्था पुख्ता रखने के साथ कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने के दिए निर्देश - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Wednesday, May 5, 2021

उपार्जन केन्द्रों में समुचित व्यवस्था पुख्ता रखने के साथ कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने के दिए निर्देश

 



 मण्डला 5 मई 2021 जिले में रबी वर्ष 2021-22 गेहूँ उपार्जन का कार्य 25 मई तक संपन्न होना है। 5 मई तक 10422 किसानों से कुल 464558 क्विंटल गेहूँ की खरीदी हो चुकी है। सहायक आयुक्त सहकारिता ने समस्त केन्द्र प्रभारियों को निर्देशित किया है कि केन्द्रों में कोविड-19 के निर्देशों का कड़ाई से पालन हो। सभी कर्मचारी मॉस्क लगाकर तथा सोशल डिस्टेसिंग का पालन करें एवं उपार्जन केन्द्रोें में आ रहे कृषकों को भी समझाईश दें। उपार्जन केन्द्रों में कृषकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए। उपार्जन केन्द्रों में बोरी का वजन निर्धारित मात्रा में सुनिश्चित हो। केवल एक ए.क्यू. मानकों का ही गेहूं खरीदा जाए। असमय हो रही वर्षा से बचाव के लिए उपार्जन केन्द्रों में तिरपाल आदि की समुचित व्यवस्था रखी जाए। 

No comments:

Post a Comment