BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
आप लोग घर पर सुरक्षित रहें इसलिए हम सड़क पर हैं... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Wednesday, May 5, 2021

आप लोग घर पर सुरक्षित रहें इसलिए हम सड़क पर हैं...



रेवांचल टाईम्स :- करोना कर्फ्यू का उल्लंघन बेवजह सड़क पर घूमते बेपरवाह लोगों के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्यवाही

डिंडोरी जिले भर में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामलों को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने बेपरवाह बेवजह घूमने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई सख्त कर दी है। बुधवार 5 अप्रैल की देर शाम एसडीओपी रवि प्रकाश कोल डिंडोरी तहसील दार बिशन सिंह ठाकुर, यातायात प्रभारी राहुल तिवारी, कोतवाली प्रभारी चंद्र किशोर सिरामे के नेतृत्व में राजस्व और पुलिस के अधिकारी और कर्मचारियों ने दल बल के साथ पूरे शहर में पैदल मार्च करते हुए शहर की सड़कों पर कोराना कर्फ्यू के दौरान बेवजह घूमने वाले लोगों को समझाइश दी साथ ही सख्त कार्रवाई किए जाने के निर्देश भी दिए । बता दें कि जिले भर में लगातार कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है जिसके चलते प्रशासन ने कोरोना कर्फ्यू के दौरान बेपरवाह बेवजह घूमने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई सख्त कर दी है ।बार-बार समझा इसके बाद भी लोग कोविड के नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं जिसके कारण मजबूरन पुलिस को अपना रवैया सख्त करना पड़ रहा है। जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन का यह रोको टोको अभियान निरंतर जारी रहेगा इसलिए लोगों से अपील की जाती है कि बेवजह अपने घरों से ना निकले ।घर पर सुरक्षित रहें और कोरोना की इस जंग में जिला प्रशासन पुलिस प्रशासन एवं नगरीय प्रशासन का सहयोग करें।

No comments:

Post a Comment