BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कोरोना कर्फ़्यू के उल्लंघन पर एफआईआर दर्ज - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Saturday, May 1, 2021

कोरोना कर्फ़्यू के उल्लंघन पर एफआईआर दर्ज




मण्डला 1 मई 2021कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी हर्षिका सिंह द्वारा जिले में आगामी 7 मई की सुबह 6 बजे तक कोरोना कर्फ़्यू लागू किया गया है। इस प्रतिबंधात्मक आदेश के तहत जिले के सभी क्षेत्रों में प्रशासन एवं पुलिस द्वारा कोरोना कर्फ़्यू के दिशा-निर्देशों का पालन कराया जा रहा है। प्रशासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में पब्लिक अनाउंसमेंट एवं अन्य जन जागरूकता माध्यमों से कोरोनावायरस से बचाव के बारे में जानकारी दी जा रही है। इसी प्रकार दिशा निर्देशों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध चलानी एवं अन्य वैधानिक कार्यवाही भी की जा रही है। इसी क्रम में बम्हनी में प्रशासन द्वारा लोगों को घरों में रहने की समझाइश दी गई तथा उल्लंघन करने वालों पर वैधानिक कार्यवाही की गई। बम्हनी में प्रशासन ने दुकानें सील करने की कार्यवाही की तथा संबंधितों पर एफआइआर भी दर्ज कराई। जिला प्रशासन एवं पुलिस के अमले द्वारा लोगों को अनावश्यक घर से नहीं निकलने, मॉस्क के उपयोग तथा सोशल डिस्टेंसिंग का का लगातार पालन करने की समझाइश भी दी जा रही है।

No comments:

Post a Comment