BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
इस्पात राज्यमंत्री श्री कुलस्ते का मंडला आगमन 3 मई को - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Saturday, May 1, 2021

इस्पात राज्यमंत्री श्री कुलस्ते का मंडला आगमन 3 मई को



मण्डला 1 मई 2021 केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते 3 मई को मंडला आगमन हो रहा है। निर्धारित कार्यक्रम के तहत राज्यमंत्री दोपहर 2 बजे मंडला पहुंचकर कोविड अस्पताल का निरीक्षण करेंगे एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों की बैठक लेंगे। इसके पश्चात् रात्रि 8 बजे मंडला से जेवरा के लिए रवाना होंगे एवं जेवरा में रात्रि विश्राम करेंगे। केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री 4 मई को प्रातः 11 बजे शहपुरा जिला डिंडौरी के लिए प्रस्थान करेंगे एवं सायं 7:30 बजे जेवरा पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे। श्री कुलस्ते 5 मई को प्रातः 8 बजे जेवरा से घंसौर जिला सिवनी के लिए प्रस्थान करेंगे तथा सायं 7:30 बजे नैनपुर कोविड अस्पताल का निरीक्षण करेंगे एवं जेवरा पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे। 6 मई को श्री कुलस्ते जेवरा में रात्रि विश्राम करेंगे। 7 मई को प्रातः 9 बजे जेवरा से गोटेगांव जबलपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

No comments:

Post a Comment