रेवांचल टाईम्स :- डिंडोरी के उत्कृष्ट विघालय वेक्सीन सेंटर में कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए जिले में 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के नागरिकों का टीकाकरण कार्य किया जा रहा है कोविड-19 टीकाकरण के सुचारू संचालन एवं सफल क्रियान्वयन के लिए जिला दंडाधिकारी रत्नाकर झा के निर्देशानुसार जोनल अधिकारी वर्षा झारिया मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत डिंडोरी एवं नेहरू युवा केंद्र युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार जिला डिण्डौरी जिला युवा अधिकारी आदित्य सिंह के मार्गदर्शन में प्रभारी नोडल अधिकारी सत्यम मानिकपुरी द्वारा वैक्सीनेशन सेंटर उत्कृष्ट विद्यालय में जाकर निरीक्षण किया गया। प्रभारी नोडल अधिकारी सत्यम मानिकपुरी ने बताया कि आज उत्कृष्ट विद्यालय वैक्सीनेशन सेंटर में 18+ के कुल 194 टीकाकरण हुआ तथा 45+ में कुल 51 टीकाकरण हुआ। जिसमें 18 +के प्रथम डोज 190 तथा दूसरी डोज 04 एवं 45+के प्रथम डोज 43 तथा दूसरी डोज08 हुआ। उत्कृष्ट विद्यालय वैक्सीनेशन सेंटर में आज कुल टीकाकरण 245 हुआ। निरीक्षण के दौरान वैक्सीनेशन सेंटर में जिला वैक्सीन मैनेजर सचिन यादव कंप्यूटर ऑपरेटर18+ में नरेंद्र मार्को 45+ विशाल नामदेव , रजिस्ट्रेशन में मीरा काशिया , ए एन एम नीलम दुबे, , एएनएम उर्मिला मरावी ए एन एम रोशनी धुर्वे , अर्चना सिंगराम एवं ऑब्जरवेशन में डॉ अश्विनी श्याम आदि उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment