BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
ब्रेकिंग न्यूज़.. रेवांचल टाइम्स खबर का हुआ असर कोटवार के द्वारा की जा रही अवैध वसूली के चलते शहपुरा तहसीलदार ने किया नोटिस जारी... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Saturday, May 29, 2021

ब्रेकिंग न्यूज़.. रेवांचल टाइम्स खबर का हुआ असर कोटवार के द्वारा की जा रही अवैध वसूली के चलते शहपुरा तहसीलदार ने किया नोटिस जारी...

 





रेवांचल टाइम्स :- आदिवासी बाहुल्य जिला डिंडोरी के अंतर्गत आने वाले विकास खंड मेहदवानी के ग्राम मसूर घुघरी में कोटवार के द्वारा वाहन चालकों से की जा रही अबैध वसूली की हुई वीडियो वायरल की खबर रेवांचल समाचार ने प्रमुखता से उठाई जिसे जिले के अधिकारियों ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच करते हुए कार्यवाही करने का पत्र जारी किया गया

         वही कोरोना महामारी को देखते हुए जहां जिले से लेकर गांव-गांव तक सुरक्षा की व्यवस्था और जिम्मेदार लोगों को आने-जाने वालों पर निगाहें रखना और बेवजह घूमने को लेकर सख्ती की जा रही है पर वही प्रशासन ने माल वाहनों को आने जाने की अनुमति दे रखी पर कुछ लोग इस आपदा को अवसर समझ कर अपने पद का दुरुपयोग करने में लगे हुए थे वही एक मामला प्रकाश में आया जहां ग्राम से आने जाने वाले वाहनों को कोटवार द्वारा आने जाने का कोरोना टैक्स लिया जा रहा वाहनों से वसूली करते हुए वीडियो वायरल हुआ जिसे रेवांचल टाइम्स समाचार ने प्रमुखता से प्रकाशित किया जिसे शहपुरा तहसीलदार ने मामले को संज्ञान में लेते हुए तत्काल अवैध वसूली के संबंध में वीडियो वायरल को लेकर नायब तहसीलदार मेहदंंवनी को कार्यवाही के आदेश देते हुए पत्र जारी किया उन्होंने पत्र मैं लेख किया कि नारायण दास पिता हरिदास कोटवार ग्राम मसूरघोघरी जनपद मेहदंंवनी का कोटवार आने जाने वाले वाहन से अवैध वसूली करता हुआ नजर आ रहा है वीडियो की जांच कर संबंधित कोटवार के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुए कार्यालय में प्रतिवेदन प्रस्तुत करने को कहा



रेवांचल टाइम्स खबर का हुआ असर शहपुरा तहसीलदार ने खबर पढ़ते ही तत्काल दिए जांच के आदेश...



रेवांचल टाइम से प्रमोद पड़वार की खास रिपोर्ट सच के साथ


No comments:

Post a Comment