BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
जरूरतमंदों को मदद पहुंचाने समाजसेवियों व संगठनों ने आगे बढ़ाए हाथ और वैक्सीन लगवाने की अपील... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Saturday, May 29, 2021

जरूरतमंदों को मदद पहुंचाने समाजसेवियों व संगठनों ने आगे बढ़ाए हाथ और वैक्सीन लगवाने की अपील...




सोशल वर्कर्स संगठन ने जिला चिकित्सालय में मास्क वितरित कर वैक्सीन लगवाने की अपील...


रेवांचल टाइम्स :-  सोशल वर्कर्स संगठन द्वारा रक्तदान, गरीब असहाय की मदद ,समाज को जागरूक करने जैसे अनेक कार्य लंबे समय से किए जा रहे हैं इसी के चलते आज सोशल वर्कर्स संगठन द्वारा वैश्विक महामारी कोराेना को देखते हुए जिला चिकित्सालय में मास्क वितरित किए गए एवं मास्क लगाने, बार-बार हाथ धोने ,सोशल डिस्टेंसिंग रखने जैसे नियमों का पालन करने एवं वैक्सीन लगवाने की अपील की गई 200 से अधिक लोगों को मास्क वितरित कर खुद सुरक्षित रहने और समाज को सुरक्षित रखने के लिए कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की अपील की गई एवं स्वयं की सुरक्षा और समाज की सुरक्षा के लिए वैक्सीन अवश्य लगवाने एवं बिना काम घर से ना निकलने अपील की गई ।इस कार्य में अमित हेडाऊ, आकाश चौबे ,नरेंद्र प्रजापति ,अनिकेत विश्वकर्मा एवं संगठन के अन्य लोगों ने सहयोग प्रदान किया एवं आगे भी लोगों को जागरूक करते रहने की बात कही।


रेवांचल टाइम्स के साथ विनोद दुबे की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment