BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कोविड वार्ड की व्यवस्थाओं से खुश हुए अन्तराम, स्वस्थ होकर घर लौटे चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों का माना आभार - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Wednesday, May 5, 2021

कोविड वार्ड की व्यवस्थाओं से खुश हुए अन्तराम, स्वस्थ होकर घर लौटे चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों का माना आभार

 



मण्डला 5 मई 202 अन्तराम मरावी उम्र 48 वर्ष का कोरोना संक्रमित होने के उपरांत कोविड केयर सेन्टर बीजाडांडी में भर्ती हुए थे। वे कोविड केयर सेंटर की व्यवस्थाओं से संतुष्टि जताते हुए कहते हैं कि कोविड केयर सेन्टर, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बीजाडांडी के चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टॉफ का मैं आभारी हँू, जिन्होंने संक्रमण के दौरान मेरा समुचित उपचार किया। इसी प्रकार स्टॉफ के सकारात्मक अपनत्व के व्यवहार से मैं कोरोना पॉजिटिव होने के भय से दूर होते हुए जल्दी ठीक हो पाया। अंतराम कहते हैं कि बीजाडांडी कोविड केयर सेन्टर की सभी सुविधाएं बहुत अच्छी है। यहां के चिकित्सक एवं स्टॉफ ने बिना भय के हमारे वार्डों में आकर हमारी सुविधाओं का लगातार ध्यान रखते हैं। साथ ही समय-समय पर खाना-पानी दवा उपकरणों की उपलब्धता के बारे में भी ध्यान रखा जाता है। परिसर में साफ-सफाई एवं जरूरी दवाईयां भी पर्याप्त हैं।

                श्री अन्तराम मरावी कहते हैं कि भर्ती होते समय उनकी हालत काफी गंभीर थी। चिकित्सकों एवं स्टॉफ की देखभाल एवं खासतौर पर ब्लॉक मेडिकल ऑफीसर डॉ. दिलीप कुमार आहिरवार की सकारात्मक प्रोत्साहन से उनके स्वास्थ्य में तेजी से सुधार आया और वे 1 मई 2021 को स्वस्थ होकर अपने घर वापस लौट गए हैं किन्तु अब वे घर पहुंचने के पश्चात भी दिशा-निर्देशों का पालन करेंगे एवं कोरोना के प्रति लापरवाही नही दिखायेंगे। वे कहते हैं कि मैं निर्धारित अवधि के लिए होम क्वारेंटाइन में भी रहूंगा। साथ ही अन्य व्यक्तियों को भी अनावश्यक घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दूंगा ताकि आस-पास के सभी लोग कोरोना मुक्त बने रहें।

No comments:

Post a Comment