BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
पीएचई विभाग द्वारा कोरोना काल में समस्या मूलक बसाहटों में पेयजल व्यवस्था के लिए जारी प्रयास - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Saturday, May 1, 2021

पीएचई विभाग द्वारा कोरोना काल में समस्या मूलक बसाहटों में पेयजल व्यवस्था के लिए जारी प्रयास

 



मण्डला 1 मई 2021लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जिलों में कोरोना काल में पेयजल समस्या मूलक बसाहटों में नलकूप खनन कार्य कर हैण्डपंप स्थापना कर पेयजल व्यवस्था की जा रही है। जिले के विकासखण्ड नारायणगंज के ददरगांव, तरवानी, विकास खण्ड घुघरी के तेलनदेह, बनिया विकासखण्ड मण्डला के पटपरा माल, मोहनिया पटपरा, डोंगरिया,जूझारी, जंतीपुर विकास खण्ड मोहगांव के कंचनगांव (बैगा टोला) (कछारी टोला) विकास खण्ड मवई के हर्राटोला (आमाटोला.) देवरीदादर (नदी टोला) सहजपुरी, खम्हरिया, अमवार औराघोघरा (बैगा बसाहट) रेहटाखेरो (बैगा बसाहट) में नलकूप खनन कार्य किया गया।

जिले के नलजल योजनाओं के स्त्रोत निर्माण के तहत नलकूप खनन के किये जा रहे है जिसमें हाइड्रोजॉलाजिस्ट के माध्यम से भू-जल सर्वेक्षण पश्चात् किये जा रहे है सफल नलकूप खनन कार्य के दौरान ग्राम सहजर विकासखण्ड घुघरी में ऑरटिजन नलकूप खनन किया गया जिसमें 7.5 एच.पी. का पानी निकल रहा है। कन्ट्रोल रूम में 30 अप्रैल 2021 तक जिले में 403 हैण्डपंप खराब की शिकायत प्राप्त में से 399 का निराकरण किया 4 शेष लंबित है।

No comments:

Post a Comment