BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मंडला- नैनपुर में जरूरतमंद एवं आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिवारों की मदद के लिए महिलाओं ने बढ़ाए हांथ.... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Sunday, May 30, 2021

मंडला- नैनपुर में जरूरतमंद एवं आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिवारों की मदद के लिए महिलाओं ने बढ़ाए हांथ....



रेवांचल टाइम्स :- लॉकडाउन के इस दौर में रोजी रोटी के संकट से जूझ रहे लोगों की मदद के लिए निकले समाज सेवी लगातार राहत सामग्री लेकर लोगों के घर पहुंच रहे हैं। आज भी मदद का सिलसिला सुबह से ही चलता रहा। 

           आज नगर की महिलाओं ने भी जरूरतमंद लोगों की मदद करने  के लिए अपने हाथ बढ़ाऐ हैं। वार्ड नंबर 9  की समाजसेवी महिला  पुष्पा डोंगरे एवं उनकी टीम द्वारा  नगर के दानदाताओं की मदद से  घर पर राहत सामग्री के पैकेट बनाकर वार्ड के लोगों तक पहुंचाने का कार्य कर रही हैं।  जिसमें उनका साथ दिया नगर के  युवा समाजसेवीयों ने कहीं राशन पहुंचाया गया तो कहीं राहत सामग्री ( चावल,आटा, दाल, खाने का तेल, गेंहुं ) लेकर लोगों के घर पहुंचे।


लॉक डाउन के चलते समस्याओं से जूझ रहे गरीब परिवारों की मदद के लिए नगर की महिलाओं ने भी नगर के दानदाताओं के सहयोग से जरूरतमंदों की मदद के लिए हाथ बढ़ाए हैं। 

        आज के दिन यानी ईतवार के दिन भी नगर में लगातार राहत सामग्री बांटते आ रहे युवाओं ने दानदाताओं के सहयोग से  महिलाओं को राहत सामग्री उपलब्ध करवाई एवं महिलाओं ने  इस राहत सामग्री को पैकेट का रूप दिया एवं वार्ड नंबर 9 की समाजसेवी महिला पुष्पा डोंगरे  के घर से राहत सामग्री वितरण कार्य प्रारंभ किया गया।

        कुछ महिलाओं ने घर पर आकर राहत सामग्री प्राप्त की एवं कुछ के घर पहुंच कर पुसपा डोंगरे एवं उनकी टीम राहत सामग्री पहुंचाने का कार्य कर रही हैं।


वार्ड नंबर 9 में लगभग 35 पैकेट राहत सामग्री जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाए गाये।

       साथ साथ पुष्पा डोंगरे एवं उनकी टीम द्वारा लोगों को मास्क लगाने, वैक्सिंन लगवाने, एवं सरकार द्वारा बनाए गए कोरोना के नियमों का पालन करने की अपील की। जरूरतमंदों की सहायता कार्य में राजू हसाणी, एवं रेवांचल टाईम्स के संवाददाता शालू अली मौजूद रहे।


       इस कार्य को सफल बनाने में नगर के दानदाताओं का सहयोग मिला जिसमें नैनपुर नगर की जानी-मानी क्रिकेट टीम आर.बी.2 के कप्तान शैंकी नारंग, सुलभ खंडेलवाल, नगर के समाजसेवी राशिद खान , कमलेश विश्वकर्मा, इन सभी दानदाताओं ने अपनी क्षमता के अनुसार जरूरतमंदों लोगों तक राहत सामग्री पहुंचाने हेतु अपना सहयोग दिया।


✒️ नैनपुर रेवांचल टाइम्स से शालू अली की रिपोर्ट ✒️

No comments:

Post a Comment