BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
रेडक्रास के सचिव ने की अनुपयोगी ऑक्सीजन सिलेण्डर और ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर मुहैया कराने की अपील - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Monday, May 3, 2021

रेडक्रास के सचिव ने की अनुपयोगी ऑक्सीजन सिलेण्डर और ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर मुहैया कराने की अपील





जबलपुर, 02 मई, 2021इंडियन रेडक्रास सोसायटी के सचिव आशीष दीक्षित ने लोगों से अपील की है कि वे कोरोना संक्रमितों के उपचार हेतु उनके पास उपलब्ध अनुपयोगी ऑक्सीजन सिलेण्डर, ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर आदि उपकरण पीडि़तों के उपचार के लिए रेडक्रास सोसायटी को उपलब्ध करायें।

सचिव श्री दीक्षित ने कहा है कि उपलब्ध कराये गये उपकरण उपयोग करने के उपरांत संबंधितों को वापस कर दिए जायेंगे। इस पुनीत कार्य में सभी की सहभागिता की अपील करते हुए सचिव ने कहा है कि मदद देने के इच्छुक व्यक्ति या संस्था मोबाइल नंबर 9425384868, 9425386037 या 7974160420 पर संपर्क कर सकते हैं।

No comments:

Post a Comment