BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड नियंत्रण के लिए जि.पं. में कंट्रोल रूम स्थापित - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Monday, May 3, 2021

ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड नियंत्रण के लिए जि.पं. में कंट्रोल रूम स्थापित



मण्डला 3 मई 2021 कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जिले के ग्रामीण क्षेत्रों कोविड संकमण की परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए जिला स्तर पर जिला पंचायत मण्डला में एक कंट्रोल रूम स्थापित किये करने के आदेश जारी कर दिए हैं। जारी आदेश में कहा गया है कि स्थापित होने वाले कंट्रोल रूम के प्रभारी श्री अग्रिम कुमार (आईएएस) सहायक कलेक्टर तथा अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत होंगे। प्रत्येक मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत अपने अपने जनपद क्षेत्र के ब्लाक स्तरीय नोडल अधिकारी होंगे। कंट्रोल रूम के माध्यम से प्रत्येक सुबह रात्रि में प्राप्त कोविड पॉजीटिव रिपोर्ट के अनुसार पॉजीटिव व्यक्ति अथवा उनके परिवार जनों को कोविड केयर सेंटर अथवा क्वारंटाइन किया गया है अथवा नहीं इसकी समीक्षा की जाएगी। जिस गांव अथवा ग्राम पंचायत में पॉजीटिव प्रकरण पाए गए हैं उन घरों का चिन्हांकन किया जाएगा। कन्टेन्मेंट एरिया घोषित हुआ अथवा नहीं की इसकी समीक्षा की जाएगी। इसी प्रकार कंटेन्मेंट घोषित होने के उपरांत आवश्यक सेवाओं के प्रदान की समीक्षा, घोषित कंटेन्मेंट एरिया में 24 घंटे के अंदर अन्य आवश्यक स्वास्थ्य जांच की समीक्षा, ग्रामीण क्षेत्रों में किल कोरोना सर्वे के अंतर्गत किए सर्वे की अद्यतन जानकारी प्राप्त कर संबंधित गांव अथवा पंचायत में आवश्यक दवाईयों के वितरण की समीक्षा, किसी भी पंचायत में अचानक से व्यक्तियों के बीमार होने की स्थिति की सूचना का संकलन तथा मेडीकल टीम को उक्त सूचना प्रेषित कर चौक अप सुनिश्चित कराना, किसी भी गांव या पंचायत में अचानक से मृत्यु के कारणों की समीक्षा, बाहर से आने वाले श्रमिकों में से कितने श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण कराकर क्वारंटाइन में रखा गया है तथा उनमें से कितने पॉजीटिव पाए गए एवं पॉजीटिव पाए गए व्यक्तियों के उपचार की समीक्षा तथा ग्रामीण क्षेत्रों में किसी प्रकार की आवश्यक सेवाओं की समस्या से अवगत किया जाएगा।

कलेक्टर ने कहा है कि उक्त कंट्रोल रूम को इस तरह से संचालित किया जाए कि प्रत्येक दिवस जिले की सभी 486 ग्राम पंचायतों के अमले से चर्चा की जा सके साथ ही रेण्डम आधार पर ग्राम पंचायत के प्रधान, जनपद अध्यक्ष, क्षेत्रीय जिला पंचायत सदस्य से भी चर्चा की जा सके ताकि उन्हें अपने क्षेत्र की वास्तविकता का पता हो सके। उक्त कंट्रोल रूम में सभी आवश्यक दूरभाषों की सूची रखी जाए ताकि आवश्यकतानुसार संबंधित लोगों के साथ संपर्क कर समुचित कार्यवाही की जा सके।

No comments:

Post a Comment