BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
बसपा जिलाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन. जानिए क्यों.. - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Saturday, May 29, 2021

बसपा जिलाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन. जानिए क्यों..

 




रेवांचल टाइम्स.. जिले के बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष मोहम्मद असगर सिद्दीकी ने समनापुर के अंडई में प्रस्तावित खरमेर नदी पर बनाए जा रहे बांध में ग्रामीणों का आक्रोश देखते हुए प्रशासन द्वारा अपनाई जा रही प्रक्रिया पर पर रोक लगाने की मांग की है ज्ञापन सौंपते वक्त बहुजन समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष मोहम्मद असगर सिद्दीकी ने कोरोना संक्रमण जैसी महामारी बीमारी के चलते बड़ी संख्या में लोगों का एकत्रित होना और निर्माण स्थल पर पुलिस बल को तैनात किए जाने और आदिवासी ग्रामीणों के विरोध को अलोकतांत्रिक तरीके से दबाने के प्रयास पर भी सवाल खड़े किए हैं उन्होंने समस्या का निदान सहानुभूति पूर्वक निकाले जाने की मांग करते हुए क्षेत्रीय ग्रामीणों की सहमति से कार्य कराने एवं कार्य प्रारंभ करवाए जाने हेतु मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार विसेन सिंह ठाकुर को ज्ञापन सौंपा गया और उन्होंने ज्ञापन देते  वक्त कहां की ग्रामीणों के साथ किसी भी प्रकार की अनहोनी ना हो पाए



रेवांचल टाइम्स से प्रमोद पड़वार की खास रिपोर्ट सच के साथ

No comments:

Post a Comment