BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
हमले से बचने घर में भी घुसा कॉन्‍स्‍टेबल, लेकिन लोगों ने लाठी-डंटों से जमकर पीटा...जानिए ऐसा क्या हुआ - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Saturday, May 29, 2021

हमले से बचने घर में भी घुसा कॉन्‍स्‍टेबल, लेकिन लोगों ने लाठी-डंटों से जमकर पीटा...जानिए ऐसा क्या हुआ


रेवांचल टाइम्स: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में पुलिसकर्मी की पिटाई का वीडियो सामने आया है. जहां कुछ लोगों ने एक पुलिसकर्मी को घर में ले जाकर लाठी डंडो से पीटा. ये पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई. मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने आरक्षक को पीटने वाले लोगों को डांट कर भगाया, तब जाकर मामला शांत हुआ.

बमीठा थाना क्षेत्र के झमटुली गांव का है. जानकारी के मुताबिक पीड़ित पुलिसकर्मी 100 डायल पर सूचना के बाद दुकान बंद करवाने गया था. जहां भीड़ में मौजूद कुछ लोगों ने विरोध किया और पुलिसकर्मी को अकेला पाकर लाठी-डंडो से पीटना शुरू कर दिया. लोग पुलिसकर्मी को एक मकान के अंदर ले गए, जहां उन्होंने उसे पीट-पीटकर बुरी तरह लहूलुहान हो गया.


वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा कि एक मकान के अंदर आधा दर्जन से ज्यादा लोग पुलिसकर्मी को जमीन पर गिरा कर लाठी से पीट रहे हैं. तभी कुछ लोग उन्हें मना करते हुए वहां से बाहर ले आते हैं. कैमरे में कैद इस वीडियो के आधार पर आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी.


No comments:

Post a Comment