BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कोटवार कर रहा है अबैध वसूली गांव से गुजरने वाली हर गाड़ी से ले रहा है कोरोना टैक्स... देखें वीडियो - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Saturday, May 29, 2021

कोटवार कर रहा है अबैध वसूली गांव से गुजरने वाली हर गाड़ी से ले रहा है कोरोना टैक्स... देखें वीडियो

 




रेवांचल टाईम्स :- कोरोना महामारी को देखते हुए जहाँ जिले से लेकर गॉव गाँव तक सुरक्षा की व्यवस्था और जिम्मेदार लोगों को आने जाने वाले वालो पर निग़ाह रखना और वेबजह घूमने को लेकर शक्ति की जा रही है पर वही प्रशासन ने माल वाहनों को आने जाने की अनुमति दे रखी पर कुछ लोग इस आपदा को अवसर समझ कर अपने पदों का दुरूपयोग करने में लगे हुए है।



          वही एक मामला सामने आया है जहाँ ग्राम से आने जाने वाले वाहनों में कोटवार द्वारा आने जाने का कोरोना टैक्स लिया जा रहा वाहनों से वसूली करते हुए अबैध वसूली की वीडियो वायरल हुआ है। आदिवासी बाहुल्य जिला डिंडौरी के ग्राम मसूर घुघरी के विकास खंड मेहंदवानी से  कोटवार साहब के द्वारा गांव में आने वाली हर गाड़ी वालो से बसूली कर रहे हैं और खुद बोल रहे हैं कि बिना पैसे लिए में जाने नही दूंगा,..पीछले एक माह से गांव में आने जाने वाले वाहनों से वसूली जारी है। 

                      वही सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार कोटवार के द्वारा की जा रही अबैध वसूली की जानकारी ग्रामीणों ने अधिकारियों तक कि पर इस पर आज तक कोई कार्यवाही नही हुई जिस्से कोटवार साहब के हौसले बुलंद है और आख़िर इस आपदा में लोग कब तक अवसर वादी बने रहेंगे और लगता है कहि न कही कार्यवाही न होना और जिम्मेदार अधिकारियों कर्मचारियों पर कार्यवाही न होना और जानकर भी अनजान बने रहने जिस्से ऐसे अवसर वादी अवसर लेने में कभी पीछे नही रहते है।

No comments:

Post a Comment