रेवांचल टाईम्स :- आदिवासी बाहुल्य जिला डिंडौरी के अंतर्गत आने वाले ग्राम लालपुर जागरूक नागरिक लोगो ने फिर से सरकारी तंत्र और गैर जिम्मेदाराना जनप्रतिनिधियों को मुँह तोड़ जबाब दिया अपनी मूलभूत सुविधाओं के लिए ग्राम वासियों ने खुद ने गाँव मे होने वाली समस्याओं का निराकरण करने का निर्णय लिया वही ताजा उदहारण की अपनी मुलभुत सुविधाओं के लिए जिला प्रशासन और गैर जिम्मेदार जनप्रतिनिधि को अपनी समस्या से अवगत कराया पर ग़रीबो की कोई सुनने वाला तक नही तबि ग्राम के कुछ जागरूक युवकों ने ग्राम लालपुर तहसील बजाग जिला डिंडोरी में ग्रामीण जन आवास मोहल्ला लालपुर के पानी से परेशान होकर युवा वर्ग ने अपने हाथ में लिया काम विगत 30 वर्षों से ग्राम लालपुर में पानी की भारी समस्या के कारण लोगों को 2 से 3 किलोमीटर से पानी लाना पड़ता है और गर्मी के समय में और अधिक पानी की समस्या होती है ग्राम में नल जल योजना पिछले 2 वर्षों से रुका हुआ है ग्रामीण जन ने कई बार पीएचई समनापुर में जाकर अपनी समस्या एवं शिकायत दर्ज की जबकि सरकार के द्वारा ग्राम लालपुर में राशि अस्सी लाख रुपए की राशि स्वीकृत हुई है पर समस्या का समाधान अभी तक नहीं हो पाया है ग्राम लालपुर में पूरे ग्राम में पानी की बहुत समस्या होती है लोग एक से 2 किलोमीटर जा कर पानी चढ़ाते हैं जबकि सीएम हेल्पलाइन पर भी समस्या का समाधान के आवेदन किया गया पर वह भी उस समस्या को दबाकर नल जल का काम नहीं कीया गया इस कारण युवा वर्ग ने स्वयं अपने हाथ में काम लेकर पूरे ग्राम में आपसी सहमति से खुद पैसा इकट्ठा करके सारी व्यवस्था की जिसमें पाइप मोटर और अन्य सामग्री लाखों का चंदा करके सारी सामग्री खरीदी गई जबकि यह काम सरकार का है लेकिन सरकार के अनदेखी के कारण युवा वर्ग ने यह काम अपने हाथों में ले लिया इससे पहले 1 महीने पहले ही ग्राम लालपुर में रोड लाइन के लोगों ने भी इसी तरह ₹100000 स्वयं से चंदा करके खर्च करके अपने घरों तक पानी पहुंचाया उसी की तर्ज में ग्राम लालपुर आवास टोला में भी लगभग ₹ 80000 चंदा करके अपने अपने गंतव्य तक के लिए पानी की व्यवस्था कर रहे हैं तथा हर घर से एक एक व्यक्ति इस काम के लिए अपना सहयोग प्रदान कर रहे हैं इसमें इसमें सहयोग दे रहे हैं सहयोग देने वाले भी आगे आ रहे हैं इसमें श्रेष्ठ कंप्यूटर सेंटर के संचालक दिनेन्द्र कुमार साहू ग्राम के कोटवार शिव प्रसाद मरावी कुलदीपक मरावी प्रताप सिंह धुर्वे राजेंद्र सिंह सुरेश सिंह वीरेंद्र सिंह लवकेश सिंह बुध सिंह गुलगुल सिंह एवं सभी ग्राम आवास के सभी मित्रों का सहयोग रहा पानी की भारी समस्या के कारण विकलांग लवकेश आगे आकर अपना सहयोग प्रदान कर रहे हैं इस कारण ग्राम में सभी प्रतिनिधि और नेताओं से युवा वर्ग में भारी आक्रोश है क्योंकि इस तरह का काम सरकार का है यदि हम ही लोग हम लोग यह सब काम करेंगे तो जनप्रतिनिधि को वोट देने से और नेता और ऊपर तक पहुंचाने से क्या मतलब इस तरह की समस्या के कारण आने वाले समस्या में युवा वर्ग में भारी आक्रोश के कारण चुनाव में वोट ना करने का प्रण लिया गया
Saturday, May 29, 2021
Home
india
madhya peadesh
mandla
Top
मूलभूत सुविधाओं से वंचित बैगा आदिवासियों ने चंदा कर की पानी की समस्या निदान दी सरकारी तंत्र और जनप्रतिनिधियों को मुँह तोड़ जबाब...
मूलभूत सुविधाओं से वंचित बैगा आदिवासियों ने चंदा कर की पानी की समस्या निदान दी सरकारी तंत्र और जनप्रतिनिधियों को मुँह तोड़ जबाब...
Tags
# india
# madhya peadesh
# mandla
# Top
Share This
About digital bharat
Top
Labels:
india,
madhya peadesh,
mandla,
Top
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper


No comments:
Post a Comment