रेवांचल टाइम्स मंडला :– अखिल विश्व गायत्री परिवार युवा प्रकोष्ठ जिला मंडला के सौजन्य से कल 27 मई गुरुवार को गायत्री मंदिर परिसर पर बढ़-चढ़कर युवाओं ने रक्तदान किया रक्तदान प्रभारी अशोक कुकरेजा जी ने बताया कि रक्तदान से रक्तदाता के शरीर और मन दोनों पर बहुत अच्छा प्रभाव पड़ता है.दुख की बात यह है कि हम में से ज्यादातर लोगों को इन फायदों के बारे में पता नहीं है'.उन्होंने कहा कि 18 से 60 साल की उम्र का कोई भी व्यक्ति रक्तदान कर सकता है. बस, इसके लिए जरूरी है कि वह स्वस्थ हो और कुछ मानकों को पूरा करता हो. अगर आपको कोई बीमारी है या आप कोई दवा ले रहे हैं तो बेहतर होगा कि रक्तदान से पहले अपने चिकित्सक से सलाह ले लें और रक्तदान के लिए हो रही जांच के समय पूरी जानकारी दें. रक्तदान शिविर में गिरीश चंदानी जी नगर पालिका उपाध्यक्ष, जिला मुख्य प्रबंधक ट्रस्टी रामाश्रय चंद्रोल जी समन्वयक रामनाथ पटेल जी, विजय कुर्मी जी, राजकुमार सिगौर, रक्तदान शिविर में समस्त रक्त दाताओं को प्रमाण पत्र साथ ही फल जूस बिस्किट का वितरण भी किया गया । कल के इस रक्तदान शिविर में निवास , अंजनिया, बम्हनी बंजर, नैनपुर के युवाओं ने बढ चढ कर हिस्सा लिया। गायत्री शक्तिपीठ में 22 यूनिट रक्तदान हुआ।
रेवांचल टाइम्स निवास से देवेन्द्र चौधरी की रिपोर्ट




No comments:
Post a Comment