BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
गर्भवती दलित महिला के घर में घुसकर दबंगो ने की मारपीट - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Friday, May 28, 2021

गर्भवती दलित महिला के घर में घुसकर दबंगो ने की मारपीट

 



मजदूर के मजदूरी से मना करने पर परिवार को निशाना बनाया. उसकी गर्भवती पत्नी और मां को पीटा
छतरपुर. मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से दलितों की पिटाई की खबर आ रही है. यहां दबंगों ने घर में घुसकर न केवल दलित गर्भवती महिला और उसकी बुजुर्ग सास को मारा, बल्कि परिवार को गांव से ही भागने पर मजबूर कर दिया. इसकी वजह दबंगों के लिए मजदूरी न करना बताई जा रही है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. मामला राजनगर थानांतर्गत ग्राम बन्दरगढ़ का है. दलित परिवार के पड़ोसी बंदिया अहिरवार ने बताया कि पीड़ित दलित महिला का पति गांव में ही मजदूरी करता है. आरोपियों ने मजदूरी के लिए उसे अपने पास बुलाया था, लेकिन वह नहीं गया. इससे वे दबंग भड़क गए और अंजाम भुगतने की धमकी दी. दबंगों ने उससे कहा कि अब वे उसे गांव में मजदूरी नहीं करने देंगे. डर की वजह से कहीं छुप गया युवक जानकारी के मुताबिक, इस घटना के बाद दबंग उसे मारने के लिए ढूढने लगे. इस डर से पीड़ित कहीं छुप गया. इस बात से नाराज दबंग उसके घर पहुंच गए और उसकी गर्भवती पत्नी को परिवार के ही सामन पीटने लगे. इस बीच जब महिला की बूढ़ी सास ने जब उनको रोकने की कोशिश की तो उनके साथ भी मारपीट की गई.महिला ने दर्ज कराया केस जानकारी के मुताबिक, दबंगों ने महिलाओं को पुलिस में रिपोर्ट न करने की धमकी दी और उनके घर के बाहर पहरेदार बैठा दिए. इस घटना से गांव में दहशत का माहौल है. गांव का कोई भी शख्स कुछ भी बताने को तैयार नहीं. इधर, मामला की जानकारी लगते ही राजनगर थाना प्रभारी पंकज शर्मा ने पुलिस भेजकर पीड़ित महिला को थाने पर बुला लिया. उसके समझाइश दी और उसकी शिकायत पर दबंगों के खिलाफ हरिजन एक्ट सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर लिया.

No comments:

Post a Comment