BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
अब इंसानों के बाद जानवरों में भी फेल रहा है कोरोना........ - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Wednesday, May 5, 2021

अब इंसानों के बाद जानवरों में भी फेल रहा है कोरोना........



रेवांचल टाईम्स - हैदराबाद के नेहरू जूलोजिकल पार्क में 8 एशियाई शेर कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमित शेर को आइसोलेट कर दिया गया है। इन सभी शेरों में कोरोना के लक्षण पाए जाने के बावजूद इनका व्यवहार फिलहाल सामान्य है। वहीं इस मामले पर पर्यावरण मंत्रालय ने कहा कि सभी संक्रमित शेर सामान्य रूप से खाना भी खा रहे हैं और इन सभी का उपचार शुरू कर दिया गया है। मंत्रालय ने कहा कि इनके संपर्क में आने वाले कर्मचारियों की जांच की जा रही है, हालांकि जानवर से लोगों में कोरोना फैलने का अब तक एक भी मामला सामने नहीं आया है।


लोगों से जानवरों में फैलने की आशंका

चिड़ियाघर घनी आबादी के बीच में है लिहाजा माना जा रहा है कि आसपास के लोगों के संपर्क में आने से शेरों में संक्रमण हुआ होगा। वहीं जू में काम करने वाले 25 कर्मचारी इस रिपोर्ट के आने से पहले संक्रमित हो गए थे इसलिए यह भी माना जा रहा है कि शेरों की देखभाल करने वालों से ही शेरों में संक्रमण हुआ हो.


अखिल बन्देवार के साथ रेवांचल टाइम्स की एक रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment