कोविड गाइडलाइन का उल्लंघन
करने पर मुख्यालय में दुकानें सील
मण्डला 4 मई 2021 4 मई को सुबह 5 से 10 तक अपर कलेक्टर मीना मसराम, एसडीएम मंडला पुष्पेंद्र अहके, एसडीओपी मंडला अश्वनी कुमार तथा नायब तहसीलदार हरिओम ठाकुर द्वारा सुबह शहर के बाजार क्षेत्र, महाराजपुर एवं बकौरी का भ्रमण किया गया। बाजार में कोविड गाइडलाइन का उल्लंघन करने पर वासु किराना स्टोर, रूपी जनरल स्टोर, जॉकी मेंस क्लॉथ शॉप मंडला को सील किया गया। साथ ही जॉकी मेंस क्लॉथ स्टोर मंडला पर एफआईआर दर्ज कराई गई। इसी प्रकार बकौरी बाजार में 5 दुकानों को सील करने की कार्यवाही की गई। जिला प्रशासन एवं पुलिस द्वारा कोविड गाइडलाइन का उल्लंघन करने वालों पर प्रतिदिन कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।


No comments:
Post a Comment